फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ सुपरस्टार्स: एक फिल्म के इतने करोड़ वसूलते हैं ये अभिनेता, इतने में तो काम कर लेंगे कई बॉलीवुड सितारे

Mon, 16 Aug 2021 04:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 16 Aug 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
Prabhas to Thalapathy Vijay these South Indian actors are getting paid more than Bollywood celebrities
महेश बाबू, प्रभाष - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय सिनेमा में पहले की तुलना में काफी बदलाव आया है और अब वहां और भी बेहतर कहानियां बनाई जाने लगी हैं। पिछले कुछ सालों में कहानी और एक्टिंग के मामले में साउथ की फिल्में बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ने लगी हैं। इसके साथ ही साउथ की फिल्मों की कहानियों को कॉपी कर बॉलीवुड में रीमेक बनाए जा रहे हैं। इन साउथ की फिल्मों के साथ साथ एक्टरों का क्रेज हिंदी भाषी इलाकों में खूब देखने को मिल रहा है। जहां बहुत से लोग बॉलीवुड में आने का सपना देखते हैं तो वही साउथ के ये एक्टर्स साउथ इंडस्ट्री में ही जबरदस्त धूम मचा रहे हैं।



कमाई के मामले में बॉलीवुड सितारों से आगे हैं ये सितारे

साथ ही ये भी कहा जाता है कि अगर इनमें से कई एक्टर्स बॉलीवुड में आ गए तो यहां के हीरो इनके आगे फीके पड़ जाएंगे। वहीं अगर आपको लगता है कि इन एक्टर्स की फीस बॉलीवुड एक्टर्स से कम है तो आप बिलकुल गलत हैं। दरअसल ये अभिनेता एक फिल्म के लिए कई बॉलीवुड अभिनेता ज्यादा फीस लेते हैं। फिर चाहे वह रजनीकांत हो या फिर थलापति विजय। इनकी कमाई किसी भी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है। चलिए जानते हैं कौन है साउथ के टॉप 5 एक्टर, जो कमाई में बॉलीवुड को भी पछाड़ रहे हैं।

Prabhas to Thalapathy Vijay these South Indian actors are getting paid more than Bollywood celebrities
थलपति विजय - फोटो : Instagram

थलापति विजय (100 करोड़)

साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म ‘मास्टर’के लिए एक्टर थलापति विजय ने 80 करोड़ रुपए चार्ज किए थे लेकिन नील्सन दिलीप कुमार की फिल्म ‘बीस्ट’के लिए विजय को 100 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस दी गई थी। इसके बाद वह साउथ के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। वैसे बॉलीवुड की बात करें तो सलमान खान भी 100 करोड़ प्रति फिल्म लेते हैं।

Prabhas to Thalapathy Vijay these South Indian actors are getting paid more than Bollywood celebrities
प्रभास - फोटो : Insatagram- @actorprabhas

प्रभास (100 करोड़)

बाहुबली एक्टर प्रभाष को भला कौन नहीं जानता है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और शानदार एक्टिंग की वजह से उनकी फीस काफी बढ़ गई है। प्रभास अपनी हर फिल्म के लिए पहले 75 से 80 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। इसके अलावा फिल्म का 10 फीसदी कमाई का हिस्सा भी लेते हैं। हाल में ही केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म‘सालार’साइन की है जिसके लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपए फीस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas to Thalapathy Vijay these South Indian actors are getting paid more than Bollywood celebrities
महेश बाबू - फोटो : instagram/ urstrulymahesh

महेश बाबू (80 करोड़)

तेलुगु सिनेमा की कई हिट फिल्में जैसे मुरारी,ओक्काडू, अथूडू,पोकिरी ,दूकुडू ,व्यापारी औरचेट्टू में नजर आ चुके महेश बाबू की लगभग फिल्में भारी भरकम बिजेनस करती हैं। उनकी कुछ फिल्मों ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है इसलिए वह अपनी एक फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।

विज्ञापन
Prabhas to Thalapathy Vijay these South Indian actors are getting paid more than Bollywood celebrities
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत (50-60 करोड़)

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत जिस फिल्म को साइन करते हैं वह सुपरहिट हो जाती है। उनकी फैन फॉलोइंग उन्हें भगवान से कम नहीं मानती है। उनकी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारे लग जाती हैं। यही वजह है कि रजनीकांत हर फिल्म में 50 से 60 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। अपनी आखिरी फिल्म दरबार के लिए रजनीकांत ने 90 करोड़ रुपए की फीस ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed