बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 14 अगस्त को रिया ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद रिया ने अपने पति संग पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में करण रिया को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर एक होने की खुशी साफ देखी जा सकती है।
Photo: शादी के बाद रिया कपूर और करण बूलानी की पहली तस्वीर आई सामने, ऑफ व्हाइट जोड़े में लग रहीं राजकुमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया की शादी के मौके पर उनके सभी करीबी रिश्तेदार नजर आए। इस दौरान कपल बेहद सिंपल अंदाज में दिखाई दिया। अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर समेत कई करीबी इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए मौजूद रहे।
रिया कपूर और करण बलूनी पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे।
रिया और करण की शादी की कोई घोषणा नहीं की गई थी और इसमें केवल परिवार और नजदीकी लोग शामिल हुए। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है। हालांकि बाद में अनिल कपूर ने मीडिया के लोगों और फोटोग्राफर्स को मिठाई बांठी।
करण (Karan Boolani) एक मशहूर निर्देशक हैं और वह कई फिल्मों का निर्देशन, प्रोड्यूस और डबिंग कर चुके हैं। मालूम हो कि वह 'आयशा', 'वेकअप सिड' जैसी बेहतरीन फिल्मों बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही करण ने अनिल कपूर के लीड रोल वाली सीरीज 24 में भी बतौर डायरेक्टर कुछ एपिसोड बनाए थे।