इंडियन आइडल- 12 के विजेता पवनदीप राजन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के लिए गाना चाहते हैं। उनका कहना है, मैं सलमान खान के लिए गाना चाहता हूं। इंडियन आइडल 12 के विजेता बनने के बाद पवनदीप राजन ने कहा, 'अगर मुझे एआर रहमान और प्रीतम दा के लिए गाने का मौका मिलता है, तो यह मेरा सपना सच होने जैसा होगा।'
पवनदीप राजन: सलमान खान के लिए चाहते हैं गाना, करण जौहर के ऑफर का कर रहे हैं इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवनदीप ने गायक हिमेश रेशमिया का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, मुझे प्लेबैक करने का मौका देने और इंडियन आइडल के नए सीजन को जज करने के लिए मैं हिमेश रेशमिया का आभारी हूं। पवनदीप ने कहा कि मेरा सपना सलमान खान के साथ प्लेबैक करना है। आपको बता दें कि 'इंडियन आइडल 12' में पवनदीप की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी।
उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन का कहना है कि वे अपने क्षेत्र में एक संगीत विद्यालय बनाना चाहते हैं, ताकि बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जा सके। उन्होंने कहा, ट्रॉफी उठाते वक्त मुझे अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मैं सोचते हैं कि हर कोई समान रूप से योग्य हैं।
उन्होंने कहा कि शो के विजेता की घोषणा के अंतिम क्षणों में मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा। मेरे दिमाग में बस एक ही बात थी कि जो भी शो जीतेगा, ट्रॉफी मेरे ही एक दोस्त के पास आएगी। क्योंकि हम सब एक परिवार हैं।