फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार से हैं भैया: बॉलीवुड पर राज करते हैं ये बिहारी एक्टर्स, दुनियाभर में बजता है इनके नाम का डंका

Mon, 16 Aug 2021 02:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 16 Aug 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi to Manoj Bajpayee these celebs from bihar are ruling the bollywood
इम्तियाज अली, मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई लोगों के लिए सिर्फ एक शहर नहीं है बल्कि सपनों की दुनिया है जहां हजारों की तादाद में लोग कुछ बड़ा बनने का सपना लेकर आते हैं। मुंबई अपनी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड के लिए मशहूर है और यहां हीरो हीरोइन निर्देशक निर्माता बनने जैसे कई ख्वाब लेकर लोग आते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से सितारे ऐसे हैं जो बिहार से संबंध रखते हैं। कहते हैं एक बिहारी सब पर भारी और बॉलीवुड में भी बिहारी लोगों का कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। बिहार से संबंध रखने वाले इन सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री को जबरदस्त अभिनय के साथ साथ सफल फिल्मों के निर्देशन और निर्माण का भी तोहफा दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो बिहार से रखते हैं संबंध।



इम्तियाज अली

फिल्मों में अपनी रुहानियत के लिए मशहूर इम्तियाज अली ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में दी हैं। 'सोचा ना था', 'जब वी मेट', 'लव आज कल', 'रॉकस्टार' जैसी फिल्में बनाने वाले इम्तियाज अली को उनके बिल्कुल हटके लेवल की प्रेम कहानी के लिए पसंद किया जाता है। इम्तियाज जमशेदपूर में जन्में हैं और उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है।

Pankaj Tripathi to Manoj Bajpayee these celebs from bihar are ruling the bollywood
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोज बाजपेयी

अपनी दमदार अदायगी से हीरो और खलनायक दोनों के होश उड़ा देने वाले मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण में हुआ था। मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पर्दे पर सकारात्मक किरदार हो, खलनायक का या सिर्फ सपोर्टिंग हर किरदार में मनोज बाजपेयी दिल जीत लेते हैं।वो सिर्फ 17 साल के थे तबसे थिएटर कर रहे हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से भी लोगों का दिल जीता है।

Pankaj Tripathi to Manoj Bajpayee these celebs from bihar are ruling the bollywood
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

शत्रुघ्न सिन्हा

बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा आज बॉलीवुड में जाना माना नाम है। सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी दमदार पहचान बनाई है। पटना में में जन्में शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में की हैं और हर तरह के रोल में खुद को खरा साबित किया है। आज उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी फिल्मों में सक्रिय हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi to Manoj Bajpayee these celebs from bihar are ruling the bollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी दमदार अदायगी से पंकज त्रिपाठी ने अपनी प्रतिभा साबित की है। पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों के साथ साथ वेब सीरीज भी दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीता है। फिल्मों में सपोर्टिंग और खलनायक के किरदार में पंकज त्रिपाछी खूब पसंद किए जाते हैं।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi to Manoj Bajpayee these celebs from bihar are ruling the bollywood
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत

इस दुनिया को अलविदा कह चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी बिहार के थे। शाहरुख खान को प्रेरणा मानकर वैसी ही सफलता हासिल करने की इच्छा रखने वाले सुशांत ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक कड़ी मेहनत से सफलता पाई थी और लोगों को सपने देखने के लिए प्रेरित किया था। उनकी फिल्म 'छिछोरे' और 'एमएस धोनी' को उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म में से एक माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed