सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कभी आइलैंड, प्राइवेट जेट और होटल खरीदना चाहती थीं रिया चक्रवर्ती, अब सुशांत मामले में काट रहीं कोर्ट के चक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 13 Aug 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty News: Actress Wanted To Buy Hotel Private Jet Throwback Video Goes Viral
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने वाली है। सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच मुंबई पुलिस करेगी या फिर सीबीआई। बिहार सरकार के अधिवक्ता केशव मोहन के ने अपने लिखित अभिवेदन में चक्रवर्ती की याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया है, वहीं रिया चक्रवर्ती ने कहा कि बिहार पुलिस के आदेश पर जांच का जिम्मा सीबीआई को स्थानांतरित किया जाना अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty News: Actress Wanted To Buy Hotel Private Jet Throwback Video Goes Viral
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

कोर्ट के अहम फैसले के इंतजार के बीच रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया होटल और प्राइवेट जेट खरीदने की इच्छा जता रही हैं। वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में रिया अपनी विश लिस्ट बताती हैं। वह उन चीजों के बारे में बताती हैं जिन्हें वह खरीदना चाहती हैं। रिया कहती हैं, 'मैं आइलैंड, प्राइवेट जेट और होटल खरीदना चाहती हूं। मुझे होटल बहुत पसंद हैं। '
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🤘💵💶💸 #SushantSinghRajput #Sushant #RipSushant #Ripsushantsingh #Sushantsingh #Ripsushantsingh #ripsushantsinghrajput #prachidesai #kanganaranaut #bollywood #nepotism #nepotisminbollywood #karanjohar #salmankhan #aliabhatt #shraddhakapoor #rheachakraborty #ankitalokhande #rohitshetty #yrf #kiaraadvani #maheshbhatt #msdhoni #ektakapoor #balajitelefilms #memes #indianmemes

A post shared by V I R A L T E L E V I S I O N (@viraltelevisionofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty News: Actress Wanted To Buy Hotel Private Jet Throwback Video Goes Viral
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया अपनी सारी विश लिस्ट बताकर हंसने लगती हैं। कौन जानता था ऐसे बड़े- बड़े सपने रखने वालीं रिया कोर्ट के चक्कर भी काटेंगी। सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में रिया और उसके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने रिया पर आरोप लगाए थे कि रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उसके अकाउंट से करोड़ों रुपये का हेरफेर किया है।

Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty News: Actress Wanted To Buy Hotel Private Jet Throwback Video Goes Viral
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में जब एक पत्रकार ने वैलेंटाइंस डे की तैयारियों को लेकर उनसे सवाल पूछा तो रिया कहती हैं  'मेरी तरफ से तो वैलेंटाइंस डे के लिए बहुत प्लानिंग होती है पर कोई मिलता नहीं है यार।' रिया कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं कि 'मैं सिंगल हूं। कोई ढूंढो?' हालांकि सुशांत की मौत के बाद ये सामने आया कि रिया सुशांत को डेट कर रही थीं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty News: Actress Wanted To Buy Hotel Private Jet Throwback Video Goes Viral
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही ईडी भी रिया और उनके परिवार से पूछताछ कर रही है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई स्थित उनके फ्लैट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed