फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत संग रिया चक्रवर्ती ने लगा दी रिश्ते पर मुहर? तस्वीरें साझा कर किया बर्थडे विश

Tue, 21 Jan 2020 02:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 21 Jan 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Wishes Rumoured Boyfriend Sushant Singh Rajput on His Birthday with Cute Photos
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में अक्सर किसी ना किसी के लिंकअप की खबरें सामने आती ही रहती हैं। जैसे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन। इन दोनों के तो ब्रेकअप की खबरें भी अब आने लगी हैं। इन दोनों के अलावा एक और ऐसी जोड़ी है जिसके चर्चे इन दिनों बॉलीवुड में आम हो गए हैं। ये जोड़ी है अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की। सुशांत और रिया को इन दिनों अक्सर साथ देखा जा रहा है। जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इन दिनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं। 

Rhea Chakraborty Wishes Rumoured Boyfriend Sushant Singh Rajput on His Birthday with Cute Photos
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज (21 जनवरी) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुशांत को उनके इस खास दिन पर तमाम सेलिब्रिटीज जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी खास दोस्त को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। वहीं रिया के इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स तो ऐसा भी दावा कर रहे रहे हैं कि अभिनेत्री ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

Rhea Chakraborty Wishes Rumoured Boyfriend Sushant Singh Rajput on His Birthday with Cute Photos
Sushant Singh Rajput, rhea chakraborty - फोटो : amar ujala mumbai

दरअसल रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और सुशांत की तस्वीरें साझा कर सुशांत को जन्मदिन की बधाई दी है। इन तस्वीरों के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा है, 'सबसे खूबसूरत 'सुपरमैसिव ब्लैक होल' को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा हीरे की तरह चमकते रहो।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday to the most beautiful ” supermassive black hole “ that is known to mankind ! Shine on you crazy diamond @sushantsinghrajput 💕💥❤️🌈⭐️🍭💜🧡 #boywithagoldenheart #rheality

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Wishes Rumoured Boyfriend Sushant Singh Rajput on His Birthday with Cute Photos
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया की इस पोस्ट पर सुशांत ने भी कमेंट किया है। सुशांत ने कमेंट करते हुए लिखा, 'धन्यवाद मेरी रॉकस्टार'। सुशांत के कमेंट पर रिया ने जवाब देते हुए लिखा, 'गोलगप्पे खाने चलें।' जिसका सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। ये तस्वीरें अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैन्स इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Wishes Rumoured Boyfriend Sushant Singh Rajput on His Birthday with Cute Photos
rhea chakraborty, sushant singh rajput - फोटो : social media

गौरतलब है कि सुशांत और रिया इन दिनों कई बार साथ स्पॉट होते रहते हैं। दोनों अक्सर साथ ही नजर आते हैं। दोनों एकसाथ वेकेशन्स पर भी जाते रहते हैं। ऐसे में सभी की निगाहें इन्हीं दोनों पर रहती हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले सुशांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ सुशांत ने लिखा था, 'मेरी जलेबी'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed