{"_id":"6272e16a919d8045e7644a59","slug":"rhea-chakrobarty-with-her-brother-showik-chakraborty-at-huma-qureshi-eid-bash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid Party: हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में भाई संग पहुंची रिया चक्रवर्ती, सुशांत को लेकर यूजर्स ने फिर किया ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Eid Party: हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में भाई संग पहुंची रिया चक्रवर्ती, सुशांत को लेकर यूजर्स ने फिर किया ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 05 May 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में किसी भी त्योहार को धूमधाम से मनाने का चलन रहा है। चाहें वह होली हो या ईद और इस समय इंडस्ट्री में ईद के त्योहार को जमकर सेलिब्रेट किया जा रहा है। सलमान की वह अर्पिता ने शानदार ईद समारोह आयोजित किया था, जिसमें बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां भी शामिल हुई। अब अभिनेत्री हुमा कुरैशी के यहां भी ईद फंक्शन मनाया गया, जिसमें कई सेलिब्रिटीज के अलावा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ शिरकत की। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसके बाद यूजर्स ने एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
भाई के साथ अटेंड की ईद पार्टी
वायरल भयानी पैपराजी पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें रिया चक्रवर्ती अपने भाई के साथ ईद पार्टी अटेंड करती हुई देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह ईद पार्टी हुमा कुरैशी ने दी थी। पार्टी में उनके अलावा जैकी भगनानी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी दिखाई दिए। रिया की ये वीडियो देखने के बाद एक बार फिर से यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और गोल्ड डिगर से लेकर किलर जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
यूजर्स ने सुशांत को लेकर रिया चक्रवर्ती को फिर किया ट्रोल
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ये किसका चेहरा देख लिया, वहीं दूसरे यूजर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, हम एस आर के (सुशांत सिंह राजपूत) को तब तक न्याय नहीं दे सकते जब तक ये खुलेआम घूम रही है। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी उन्हें भला बुरा कहते दिखाई दे रहे हैं और सुशांत सिंह जस्टिस का हैशटैग यूज कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ गई थीं और इसलिए कई बार पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी। फिलहाल कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।