फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूरोप ट्रिप को लेकर इंटरव्यू में फिर बोलीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत ने कहा था- 'इस कमरे में कुछ है...'

Thu, 27 Aug 2020 10:01 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Aug 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakroborty interview on Sushant Singh Rajput Death Case Europe Trip
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी यूरोप यात्रा सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इस ट्रिप के बाद से दावा किया गया कि सुशांत बदल गए थे। सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है आखिर इस ट्रिप के दौरान क्या हुआ था। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में इसे लेकर कई खुलासे किए हैं। हालांकि इस इंटरव्यू को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स  इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं।

Rhea Chakroborty interview on Sushant Singh Rajput Death Case Europe Trip
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter-@itsSSR

चलिए आपको बताते हैं इस यूरोप ट्रिप को लेकर रिया चक्रवर्ती ने क्या कुछ बताया है। रिया चक्रवर्ती ने कहा है, ''जब हम यूरोप ट्रिप पर जा रहे थे, तो सुशांत ने बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। इसके लिए वो मोडाफिनिल नाम की दवाई लेता है, फ्लाइट से पहले उसने वो दवाई ली क्योंकि वो हर वक्त सुशांत के पास रहती थी।''

Rhea Chakroborty interview on Sushant Singh Rajput Death Case Europe Trip
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea

रिया आगे बताती हैं, ''जब हम पेरिस में उतरे, तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकला। ट्रिप पर जाने से पहले वो काफी खुश थे, वो अपना अलग अंदाज दिखाना चाहते थे। पेरिस पहुंचने के बाद वो कमरे से नहीं निकले, लेकिन स्विट्जरलैंड पहुंचने पर वो काफी खुश नजर आए। जब हम इटली पहुंचे तो हमारे कमरे में एक अलग तरह का माहौल था।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakroborty interview on Sushant Singh Rajput Death Case Europe Trip
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput

रिया कहती हैं कि कमरे में मुझे डर लगा, लेकिन सुशांत ने मुझसे कहा सब ठीक है। बाद में सुशांत ने कहा था कि यहां कुछ है, लेकिन मैंने कहा यह बुरा सपना हो सकता है। इसी के बाद से सुशांत की हालत बदली और वो कमरे से बाहर निकलने से घबराने लगे। शायद 2013 में सुशांत के साथ कुछ हुआ था, जब उनके साथ डिप्रेशन जैसी चीजें शुरू हुई थीं। तब वो मनोवैज्ञानिक से मिले थे, जिनका नाम हरेश शेट्टी है, उन्होंने ही सुशांत को दवाई के बारे में बताया था।

विज्ञापन
Rhea Chakroborty interview on Sushant Singh Rajput Death Case Europe Trip
यूरोप ट्रिप और पेंटिंग का रहस्य - फोटो : file photo

इससे पहले भी रिया ने दावा किया था कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत एक पेंटिंग को देखकर अजीब व्यवहार करने लगे थे। यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत के कमरे में एक पेंटिंग टंगी हुई थी। इस पेंटिंग में सैटर्न अपने ही बच्चे को खा रहा था। जब रिया ने उनसे पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने कहा कि वह उस पेंटिंग के कैरेक्टर्स को देख पा रहे हैं। रिया के मुताबिक सुशांत को पेंटिग की वजह से अजीब चीजें नजर आने लगी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed