फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का आरोप, 'रिया ने मेरे बेटे को जहर दिया, उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए'

Thu, 27 Aug 2020 09:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Aug 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case: KK Singh Says Rhea Chakraborty Murdered My Son By Poison
रिया चक्रवर्ती, केके सिंह - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, Viral

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच का आज सातवां दिन है। सीबीआई की पूछताछ में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। इस बीच सुशांत के पिता केके सिंह ने पहली बार रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाया है। सुशांत के पिता ने रिया को सीधे-सीधे हत्यारा बताया है।



Sushant Singh Rajput Death Case: KK Singh Says Rhea Chakraborty Murdered My Son By Poison
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह - फोटो : ANI

के के सिंह ने कहा है कि, ''रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर दे रही थी। जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।'' इससे पहले सुशांत के परिवार के वकील ने कहा था कि पहले हमें बताया गया था सुशांत को इलाज के दौरान कुछ दवाइयां दी जा रही थीं। अब हमें पता चल रहा है कि सुशांत को कोई बैन या फिर खतरनाक ड्रग दिया जा रहा था।

Sushant Singh Rajput Death Case: KK Singh Says Rhea Chakraborty Murdered My Son By Poison
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter-@itsSSR

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच जारी है और इस बीच आरोप लग रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती ड्रग्स डीलरों के संपर्क में थीं। ये आरोप उनके फोन से रिकवर किए गए व्हाट्सएप चैट के आधार पर लगाए जा रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case: KK Singh Says Rhea Chakraborty Murdered My Son By Poison
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @ItsSSr

खबर है कि सुशांत से संपर्क में ऐसे कई लोग थे, जो ड्रग्स लेते थे। यह भी बताया जा रहा है कि उन लोगों का ड्रग डीलर्स से कॉन्टेक्ट था। यही वजह है कि सुशांत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अपनी जांच शुरू कर चुकी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम भी अब इस केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case: KK Singh Says Rhea Chakraborty Murdered My Son By Poison
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

सुशांत केस में ड्रग एंगल का खुलासा रिया चक्रवर्ती के डिलीट किए गए व्हाट्सएप चैट से हुआ है। इस व्हाट्सएप चैट में रिया चक्रवर्ती ने MDMA जैसे ड्रग्स को लेकर बात की है। बीते रोज सुशांत मामले में खुलासा हुआ था कि रिया के कहने पर ही उनके घर से सारे सबूत नष्ट किए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed