फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर मचा बवाल, सुशांत सिंह राजपूत की बहन बोलीं- 'अगर इसे टीवी पर दिखाया गया तो आरोपी...'

Thu, 27 Aug 2020 09:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Aug 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Actor Sister Shweta Singh Kirti Demands Rhea Chakroborty interview Ban
रिया चक्रवर्ती, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram- rhea_chakraborty, shwetasinghkirti

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। बीते रोज यह खुलासा हुआ था कि रिया के कहने पर सुशांत के घर से सभी डिजिटल सबूत डिलीट किए गए। अब आज सुबह से ही रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में आ गई हैं। वजह है रिया चक्रवर्ती का एक इंटरव्यू, जो एक निजी चैनल ने लिया है। इस इंटरव्यू को ऑन एयर करने को लेकर विरोध जताया जा रहा है।

Sushant Singh Rajput Case: Actor Sister Shweta Singh Kirti Demands Rhea Chakroborty interview Ban
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Twitter- @shwetasinghkirt

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर के जरिए भारत सरकार से अपील की है कि इस इंटरव्यू को न दिखाया जाए। उन्होंने लिखा है- ''एक निजी चैनल ने दो घंटे तक रिया चक्रवर्ती का साक्षात्कार लिया और उसे राष्ट्रीय मंच पर प्रसारित करने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा होता है तो आरोपी अपने मकसद में कामयाब होगा। यह मेरे भाई के न्याय के लिए लड़ने वाले 130 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर तमाचा होगा।''

Sushant Singh Rajput Case: Actor Sister Shweta Singh Kirti Demands Rhea Chakroborty interview Ban
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Twitter- @ItsSSR, @shwetasinghkirt

सुशांत की बहन आगे लिखती हैं- ''भारत सरकार को यह देखने की जरुरत है कि मुख्य आरोपी इस तरह पब्लिसिटी स्टंट के लिए साक्षात्कार देने के लिए न घूमे। साक्षात्कार लेने वाले वो शख्स हैं जिसने मेरे भाई को औसत दर्जे का एक्टर कहा था। मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करती हूं कि अभियुक्त को तुरंत हिरासत में लिया जाना चाहिए !! इस साक्षात्कार को बैन किया जाना चाहिए।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Actor Sister Shweta Singh Kirti Demands Rhea Chakroborty interview Ban
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput

सोशल मीडिया पर भी लोगों का इसी तरह गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा है- ''मैम आपको अपने वकील से बात करनी चाहिए और इसे रोकने के लिए कानूनी कदम उठाना चाहिए। रिया की पीआर टीम के पास अब महिला कार्ड खेलने के अलावा कोई और स्टंट नहीं बचा है।''

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Actor Sister Shweta Singh Kirti Demands Rhea Chakroborty interview Ban
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

बता दें एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित दवाओं की कथित लेनदेन की जांच के लिए बुधवार को एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर की जा रही जांच में सामने आया है। वहीं दूसरी तरफ अब सीबीआई उस आईटी प्रोफेशनल का पता लगाएगी जिसने इन आठ हार्ड डिस्क का डाटा नष्ट किया। सीबीआई उससे ये जानने की कोशिश करेगी कि आखिर इनके अंदर क्या था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed