सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ऋचा चड्ढा का बयान- 'सरकार और समाज दोनों स्तर पर सुधार की आवश्यकता है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 10 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadda says women is not safe in India no patriotism in hiding this
Richa Chadda - फोटो : file photo

हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) जल्द ही 'सेक्शन 375' (Section 375) फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में ऋचा ने दुष्कर्म पीड़िता की वकील का किरदार निभाया है। फिल्म रिलीज होने से पहले ऋचा इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी प्रमोशन के दौरान ऋचा ने भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऐसी बात कही जो सुर्खियों में बनी हुई है। ऋचा का कहना है कि भारत में महिलाएं असुरक्षित हैं। 

Trending Videos
Richa Chadda says women is not safe in India no patriotism in hiding this
richa chadda - फोटो : file photo

ऋचा ने पीटीआई से इंटरव्यू के दौरान कहा- 'सर्वे के मुताबिक भारत में महिलाएं असुरक्षित हैं। यह छिपाने में कोई देशभक्त नहीं है कि। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में भारत बहुत आगे है। यहां तक कि गर्भ में भी। कन्या भ्रूण हत्या, दहेज के मामले और एसिड अटैक के भी मामले भी हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadda says women is not safe in India no patriotism in hiding this
Richa Chadda - फोटो : file photo

ऋचा चड्ढा ने आगे कहा- 'यह सभी महिलाओं के खिलाफ हिंसक अपराध हैं। क्या इस आधार पर आप इसे सुरक्षित स्थान कह सकते हैं? जो लोग भारत को महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित बता रहे हैं, वह पुरुष हैं। कानून को लागू करने और महिलाओं को पुलिस में शिकायत करने के लिए प्रेरित करने से यौन उत्पीड़न और हिंसा से जुड़े मामलों को कम करने में मदद मिलेगी।' 

Richa Chadda says women is not safe in India no patriotism in hiding this
Section 375 - फोटो : social media

अभिनेत्री के मुताबिक- 'सरकार और समाज दोनों स्तर पर सुधार की आवश्यकता है। यौन उत्पीड़न के मामलों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। कानून मजबूत है लेकिन उसे लागू करना एक अलग बहस का मुद्दा है।' ऋचा चड्ढा की फिल्म 'सेक्शन 375' 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
Richa Chadda says women is not safe in India no patriotism in hiding this
Section 375 - फोटो : social media

भारतीय दंड संहिता की धारा 375 पर बनी इस फिल्म में ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा राहुल भट्ट और मीरा चोपड़ा भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन अजय बहल ने किया है। जबकि भूषण कुमार, किशन कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने इसे प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें:- ऋचा चड्ढा की इस बात से चिढ़ीं कंगना रनौत की बहन, बोलीं- 'तुम जैसे बेरोजगार एक्ट्रेस...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed