फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa-Ali Fazal Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन में पीली साड़ी में खूबसूरत दिखीं ऋचा, शेरवानी में अली फजल लगे नवाब

Fri, 30 Sep 2022 10:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
richa chadha ali fazal pre wedding function pics and latest video see here
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : social media

बॉलीवुड के चर्चित कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद अब शादी के रिश्ते में बंधने में जा रहे हैं और दोनों की शादी संबंधित रस्में भी शुरू हो गई हैं। ऋचा और अली फजल दोनों ने अपनी शादी को लेकर बेहद खास तैयारियां की हैं। उनका वेडिंग कार्ड भी बहुत अनोखा था। कपल करीबी और परिवार के लोगों के बीच शादी के बंधन में बंधेगा। फिलहाल दोनों के प्री-वेडिंग कॉकटेल की तस्वीरें और वीडियो सामने आ गए हैं।

richa chadha ali fazal pre wedding function pics and latest video see here
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : social media

हाथों में हाथ थामें दिखा कपल
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए अली फजल और ऋचा चड्ढा हाथों में हाथ थामे वेन्यू पर पहुंचे। दोनों ने इस दौरान पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। बता दें कि ऋचा और अली की शादी की खबरें पिछले दो साल से चर्चा में हैं लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। अब आखिरकार वो दिन आ ही गया जब दोनों विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

richa chadha ali fazal pre wedding function pics and latest video see here
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : insta

खुशी से लगे खबूसूरती में चार चांद
सामने आई तस्वीरों में ऋचा चड्ढा पीले रंग की साड़ी में नजर आईं, जिसपर मिरर का वर्क किया गया था। बालों का सिंपल जूड़ा बनाने के साथ ही लाइट ब्लश मेकअप, कानों में झुमके और गले में नेकलेस के साथ ऋचा बेहद खूबसूरत लगीं। खुशी उनके चेहरे की चमक को दोगुना कर रही है। वहीं अली फजल सफेद कुर्ता व मल्टी कलर की शेरवानी में नजर आए। अभिनेता का लुक किसी नवाब से कम नहीं लग रहा है।

यहां देखें वीडियो

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
richa chadha ali fazal pre wedding function pics and latest video see here
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इको फ्रेंडली होगी शादी
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी चार अक्टूबर 2022 को शादी में बंधन में बंधेंगे। कपल इसके बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी रखेगा। जिसमें कई हस्तियां शामिल होंगी। सबसे खास बात है कि दोनों ने अपनी शादी ने अपनी शादी को पूरी तरह से इको फ्रेंडली बनाने की पूरी कोशिश की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed