फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Nick Jonas And Daughter Malti Arrives In Hyderabad Reports Of Varanasi Shooting

क्या ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा? निक जोनस और बेटी मालती भी साथ आए नजर

Sun, 26 Jul 2026 06:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Jul 2026 06:26 PM IST
सार

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रविवार को हैदराबाद पहुंचीं। उनके साथ उनके पति, सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी थीं। जानिए उनके दौरे में क्या कुछ है खास।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas And Daughter Malti Arrives In Hyderabad Reports Of Varanasi  Shooting
प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए परिवार का एक वीडियो सामने आया है, जिसे एक पैपराजी पेज ने शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, पति-सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी नजर आ रहीं हैं। 

विज्ञापन

क्यों भारत लौटीं प्रियंका? 
44 साल की प्रियंका ने यह नहीं बताया कि वह शहर क्यों आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग जारी रखने के लिए लौटी हैं। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और प्रियंका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

Priyanka Chopra Nick Jonas And Daughter Malti Arrives In Hyderabad Reports Of Varanasi  Shooting
फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : इंस्टाग्राम

काफी सिंपल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस 
एयरपोर्ट लुक में प्रियंका काफी सिंपल और कम्फर्टेबल नजर आईं। उन्होंने डार्क ब्राउन को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें ऑफ-शोल्डर टॉप था। इसके साथ उन्होंने बेज कैप, ब्लैक सनग्लासेस और ब्राउन फ्लैट्स पहने थे।

वहीं निक जोनस ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिखे। उन्होंने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर के साथ व्हाइट-एंड-ब्लैक चेकर्ड स्नीकर्स और सनग्लासेस पहने थे। वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए हुए नजर आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

‘वाराणसी’ से भारत में वापसी
फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए प्रियंका भारतीय भाषा की फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं।

इस महीने की शुरुआत में, मेकर्स ने प्रियंका के जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें वह ‘मंदाकिनी’ के किरदार में नजर आईं। पोस्टर में प्रियंका ब्लैक आउटफिट में गन पकड़े हुए और इंटेंस लुक में दिखीं।

फिल्म का ऑफिशियल टाइटल पहली बार 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद में हुए ग्लोबट्रॉटर इवेंट में अनाउंस किया गया था। उस समय फिल्म की शुरुआती झलक सिर्फ वहां मौजूद लोगों को दिखाई गई थी। बाद में 18 जुलाई को प्रियंका के जन्मदिन पर इसका पहला ग्लिम्प्स दुनियाभर में रिलीज किया गया।

ये भी पढ़ें- ‘बड़े-बड़े स्पीकर्स लाता था’, ‘रामायण’ के सेट पर म्यूजिक से पूरी एनर्जी बदल देते थे यश; एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed