फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Denies Rumors Of Playing Lead Role In Dhoom 4 Also Talks About Love And War

क्या ‘रामायण’ के बाद ‘धूम 4’ में दिखेंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने ‘लव एंड वॉर’ पर भी किया बड़ा खुलासा; कही ये बात

Sun, 26 Jul 2026 08:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Jul 2026 08:01 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘धूम 4’ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।  

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Denies Rumors Of Playing Lead Role In Dhoom 4 Also Talks About Love And War
रणबीर कपूर - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ की टीम हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक कॉन में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची थी। इस दौरान डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और एक्टर्स रणबीर कपूर और यश मौजूद थे। इवेंट के दौरान रणबीर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बात की और साफ किया कि वह ‘धूम 4’ का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन

‘धूम 4’ पर क्या बोले रणबीर?
रिव्यू नेशन यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान होस्ट ने कहा कि यश ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के साथ-साथ रामायण में नजर आएंगे और रणबीर ‘धूम 4’ में दिखेंगे। इस पर रणबीर ने तुरंत इनकार करते हुए कहा, ‘नहीं, अभी मैं रामायण और एक दूसरी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ पर काम कर रहा हूं, जिसे संजय भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है।’

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Denies Rumors Of Playing Lead Role In Dhoom 4 Also Talks About Love And War
लव एंड वॉर की कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

‘लव एंड वॉर’ की रिलीज
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स में 24 जनवरी बताया गया है, जबकि आधिकारिक तौर पर 21 जनवरी की तारीख भी सामने आ चुकी है।

खास बात यह रही कि रणबीर ने अपनी फिल्मों की लिस्ट बताते वक्त ‘एनिमल पार्क’ का जिक्र नहीं किया, जो उनकी 2023 की हिट फिल्म ‘एनिमल’ का सीक्वल माना जा रहा है।

Ranbir Kapoor Denies Rumors Of Playing Lead Role In Dhoom 4 Also Talks About Love And War
संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कब से चल रही हैं अफवाहें?
रणबीर कपूर के ‘धूम’ फ्रेंचाइज से जुड़ने की खबरें काफी समय से चल रही हैं। साल 2024 में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आदित्य चोपड़ा उन्हें इस फिल्म के लिए परफेक्ट मानते हैं और लंबे समय तक बातचीत भी हुई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)

इसके बाद जब रणबीर का नया लुक सामने आया, तो लोगों ने अंदाजा लगाया कि वह ‘धूम 4’ या ‘एनिमल पार्क’ के लिए हो सकता है। 2025 में यह भी खबर आई थी कि विक्की कौशल को भी फिल्म में लिया जा सकता है। हालांकि, अब तक यश राज फिल्म्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- Samreen kaur: कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में कर चुकी हैं काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed