फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa-Ali: ऋचा चड्ढा-अली फजल के लिए बड़ी उपलब्धि, सनडांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई "गर्ल्स विल बी गर्ल्स"

Thu, 07 Dec 2023 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Dec 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha and Ali Fazal debut production Girls Will Be Girls will feature on Sundance Film Festival 2024
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के पावर कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर, "गर्ल्स विल बी गर्ल्स" के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह फिल्म ड्रामेटिक फीचर श्रेणी में प्रतिष्ठित सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए तैयार हैं। दोनों की कपल के लिए खास उपलब्धि साबित हुई है क्योंकि दोनों ने इस फिल्म के निर्माण में साथ में सहयोग किया है।

Richa Chadha and Ali Fazal debut production Girls Will Be Girls will feature on Sundance Film Festival 2024
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनडांस दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक है। इसलिए इस फीचर को हर साल प्रस्तुत किए जाने वाले हजारों लोगों में से चुना गया है। "गर्ल्स विल बी गर्ल्स" महोत्सव के प्रतियोगिता खंड में भाग लेने के लिए चुनी गई विशेष 16 फिल्मों में से एक है। यह उपलब्धि फिल्म को उन कुछ चुनिंदा भारतीय कथा फीचर फिल्मों में शामिल करती है, जिन्होंने सनडांस में खास पहचान हासिल की है।

Chennai Floods: चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए दलपति विजय, पोस्ट साझा कर संगठन से की ये अपील

Richa Chadha and Ali Fazal debut production Girls Will Be Girls will feature on Sundance Film Festival 2024
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुचि तलाठी की निर्देशित यह फिल्म उत्तरी भारत के एक छोटे से हिमालयी पहाड़ी शहर के एक बोर्डिंग स्कूल पर आधारित एक बेहतरीन कहानी है। यह 16 साल की लड़की मीरा की यात्रा को बताती है, जिसका विद्रोही व्यवहार उसकी मां के बचपन के अधूरे अनुभवों से जुड़ी हुई है। मार्च 2021 में ऋचा चड्ढा और अली फजल द्वारा लॉन्च किए गए पुशिंग बटन स्टूडियोज बैनर के तहत निर्मित, "गर्ल्स विल बी गर्ल्स" फिल्म निर्माण में उनके वेंचर का प्रतीक है।

Animal Bold Scene: तृप्ति डिमरी ने बोल्ड सीन पर की खुलकर बात, रणबीर कपूर को लेकर किया यह खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha and Ali Fazal debut production Girls Will Be Girls will feature on Sundance Film Festival 2024
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म में कानी कुसृति, जितिन गुलाटी के साथ  प्रीति पाणिग्रही और केशव बिनॉय  किरण भी मुख्य भूमिका में हैं। इस बारे में बात करते हुए, निर्देशक शुचि ने कहा,"मुझे खुशी है कि मेरी पहली फीचर फिल्म को सिनेमा के मक्का, सनडांस में चुना गया है। भारत में शूट की गई फिल्म को इस विशाल अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में शामिल होते देखना खुशी की बात है। इस फिल्म के कहानी का केंद्र एक मां और बेटी के बीच की प्रेम कहानी है।"

Animal Worldwide Box Office: दुनियाभर में 'एनिमल' की दहाड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ 500 करोड़ पार

विज्ञापन
Richa Chadha and Ali Fazal debut production Girls Will Be Girls will feature on Sundance Film Festival 2024
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : social media

फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए निर्माता ऋचा चड्ढा ने कहा, "अली और मैंने अनूठी कहानियों को बताने की दृष्टि से इस प्रोडक्शन को शुरू किया है। 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का सनडांस में आना अच्छी कहानी कहने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। हम इससे अधिक रोमांचित नहीं हो सकते।" यह यात्रा सीमाओं को आगे बढ़ाने और कथाओं को फिर से परिभाषित करने के बारे में रही है और हमें उम्मीद है कि दुनिया भर के दर्शक फिल्म से जुड़ेंगे। मुझे इस बात की भी खुशी है कि दुनिया शुचि की ताजा आवाज और सिनेमाई परिप्रेक्ष्य और हमारे नए अभिनेताओं के कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखेगी।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed