फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha Ali fazal Marriage: ऋचा चड्ढा और अली फजल अगले साल मार्च में करेंगे शादी, कोरोना की वजह से हुई देरी

Thu, 23 Dec 2021 03:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha and Ali fazal to get married in March 2022
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। साल 2020 में ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा था, लेकिन कोरोना के चलते सभी शादियों पर रोक लगा दी गई थी, ताकि कहीं पर भी ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो। इसी बीच कोरोना की वजह से ऋचा और अली फजल की शादी पोस्टपोन हो गई थी। इसके बाद इस साल भी ऋचा और अली फजल की शादी की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कि यह अफवाह भी थी को दोनों ने लॉकडाउन में शादी कर ली थी। हालांकि अली फजल ने इस बात को साफ कर दिया था कि उन दोनों ने शादी नहीं की है। फिलहाल एक बार फिर खबरें हैं कि ये कपल अब साल 2022 में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

Richa Chadha and Ali fazal to get married in March 2022
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगले साल मार्च में होगी शादी
कोरोना महामारी की वजह से ऋचा और अली फजल की शादी रोक दी गई थी। तब से ही प्रशंसकों को इस कपल के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार था। अब खबरें आ रही हैं को अली और ऋचा अगले साल यानी 2022 के मार्च महीने में शादी करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर उनकी शादी दो शहरों मुंबई और दिल्ली में होगी, लेकिन ये एक निजी समारोह होगा। शादी में केवल परिवार और करीब के लोग ही शामिल होंगे।
 
Richa Chadha and Ali fazal to get married in March 2022
रिचा चड्ढा और अली फजल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा और अली फजल के पास अगले साल अप्रैल में कई प्रोजक्ट्स हैं, इसलिए कथित तौर पर इस कपल ने तय किया है कि वे मार्च में शादी के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अली फजल इस समय हॉलीवुड पर ध्यान दे रहे हैं इसलिए उन्होंने अपनी शादी के लिए बसंत ऋतु (मार्च के महीने) को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha and Ali fazal to get married in March 2022
फुकरे 2

आपको बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा ने फिल्म 'फुकरे'  और फुकरे रिटर्न्स में एक साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान इन दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिला और इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। फिलहाल अब फुकरे की तीसरी फ्रेंचाइजी भी आने वाली है जिसमें एक बार फिर से ये दोनों कलाकार एक साथ नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed