{"_id":"61c445b2d2efa7220c00d074","slug":"nora-fatehi-on-her-new-music-album-dance-meri-rani-with-guru-randhawa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: ‘संगीत का असली आनंद संस्कृतियों के समागम में है’, अपने नए वीडियो पर बोलीं नोरा फतेही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: ‘संगीत का असली आनंद संस्कृतियों के समागम में है’, अपने नए वीडियो पर बोलीं नोरा फतेही
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही का नया गाना ‘डांस मेरी रानी’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी निजी जिंदगी में चल रहे झंझावातों का अभिनेत्री नोरा फतेही के प्रोफेशन करियर पर खास असर होता नहीं दिख रहा है। हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो में नोरा फतेही को ने उत्तरी अफ्रीका की संस्कृति और अंदाज को अपने किरदार में ढालने की कोशिश की हैं। नाइजीरिया, सेंगल, घाना जैसे देशों के लोकप्रिय एफ्रो डांस मूव्स के साथ लुक्स को भी बेहतरीन तरीके से नोरा ने अपनाया है। गाने में नोरा के सुनहरे हल्के ब्राउन कलर घुंघराले बालों भी इसी के चलते बनाए गए हैं।
2 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘डांस मेरी रानी’ म्यूजिक वीडियो में अपने लुक के बारे में बात करते हुए नोरा कहती हैं, "मैं बचपन से ही खूबसूरत अफ्रीकी महिलाओं से घिरी हुई थी, चाहे वह मेरे परिवार के सदस्य हों, मेरी दोस्त हों या मेरी मां हों। मां के सुंदर घुंघराले एफ्रो जैसे बालों को तो मैं कायनात का करिश्मा ही मानती हूं। अफ्रीका में अलग-अलग रंगों के स्किनटोन से लेकर बालों की अलग-अलग बनावट तक की खूबसूरती को लेकर मैं हमेशा से प्रभावित रही। मैं हमेशा से एक आर्टिस्ट के रूप में इस चीज का जश्न मनाना चाहती थी। मैं देखती आ रही हूं कि इंटरनेशनल आर्टिस्ट खूबसूरती से अफ्रीकी हेयर स्टाइल, फैशन और डांस को अलग-अलग कंटेंट के जरिए दुनिया के सामने पेश करते हैं। मेरे अंदर मौजूद अफ्रीकन हमेशा से एफ्रो ब्यूटी और एफ्रो डांस का बड़े पैमाने पर सम्मान करना चाहती थी। ‘डांस मेरी रानी’ के साथ मुझे ये करने का मौका मिला है।"
3 of 4
nora fatehi
- फोटो : Amarujala mumbai
अपनी स्टाइलिंग के बारे में नोरा कहती हैं, "गाने में मेरे लुक्स में अफ्रीकी एलिमेंट्स का मिश्रण है। डायमंड हेड पीस इजिप्शन टच देता है। डांस मूव्स अफ्रीका के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली एफ्रो डांस स्टाइल्स को दर्शाते हैं और दुनिया भर के डांसेज के बीच बड़े पैमाने पर पॉपुलर है। मेरे घुंघराले बाल, न केवल मेरे दर्शकों के लिए मेरा एक नया रूप है बल्कि अफ्रीकी रिप्रजेंटेशन और सेलिब्रेशन का भी एक रूप है! मेरी मां और मेरी बहन दोनों के खूबसूरत घुंघराले बाल हैं, असल में मेरी मॉम बचपन से अपने हनी ब्राउन कर्ली एफ्रो बालों के लिए पॉपुलर थी, जिसने मुझे 'डांस मेरी रानी' के लुक के लिए प्रेरित किया।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
nora fatehi
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आइटम नंबर्स के लिए मशहूर रहीं नोरा की मानें तो वह एक आर्टिस्ट के रूप में हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती रहती हैं। वह कहती हैं, “जब मैंने एक क्रॉस-कल्चर संगम पेश करने का मौका देखा, तो मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं इसे अच्छे से करूं। मुझे बहुत गर्व महसूस होता है कि मैंने सभी अलग-अलग अफ्रीकन ब्यूटी के फॉर्म्स को दर्शाया है। इंडियन कल्चर को दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है, एक मोरक्कन होने के नाते, मैंने इसे पहली बार अफ्रीका में देखा है, इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न भारत में भी अफ्रीकी कल्चर का जश्न मनाया जाए।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।