फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dance With Madhuri: माधुरी ने लॉन्च किया ऑनलाइन डांस कॉन्टेस्ट, परफॉर्मर ऐसे भेजें अपना वीडियो

Thu, 23 Dec 2021 03:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 23 Dec 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Nene launches online dance contest MakeTheWorldDance on her online dancing platform Dance With Madhuri
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने ने अपने ऑनलाइन डांसिंग प्लेटफॉर्म 'डांस विद माधुरी' पर ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता ‘मेक द वर्ल्ड डांस’ लॉन्च किया है। इस प्रतियोगिता में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ऐसा डांस करना है जो हर किसी को नाचने के लिए मजूबर कर दे। ऐसा डांस मानो उन्हें कोई नहीं देख रहा हो, बेशक जजों के पैनल को छोड़कर।

Madhuri Dixit Nene launches online dance contest MakeTheWorldDance on her online dancing platform Dance With Madhuri
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 12,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दूसरा स्थान हासिल करने वाले परफॉर्मर को 8000 रुपये की राशि दी जाएगी। सभी फाइनलिस्ट को माधुरी दीक्षित द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और एक महीने के लिए ‘डांस विद माधुरी’ का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।

Madhuri Dixit Nene launches online dance contest MakeTheWorldDance on her online dancing platform Dance With Madhuri
Madhuri Dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

यह प्रतियोगिता 23 दिसंबर, 2021 से शुरू होगी और 9 जनवरी, 2022 को समाप्त होगी। प्रतियोगिता के नियम सरल हैं; पसंद के किसी भी गाने पर परफॉर्म करें और डांस वीडियो को ‘डांस विद माधुरी’ की वेबसाइट पर सबमिट करें। परफॉर्मेंस वीडियो एंट्री जमा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2022 होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Nene launches online dance contest MakeTheWorldDance on her online dancing platform Dance With Madhuri
madhuri dixit - फोटो : instagram/madhuri dixit

माधुरी दीक्षित नेने, 'मेक द वर्ल्ड डांस' प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि हम चाहते हैं कि हर कोई साल का अंत एक हाई नोट पर करे। 2021 हम सभी के लिए कठिन रहा है। हंसी, प्यार और नृत्य के साथ 2022 में प्रवेश करें। डांस के अलावा खुशी मनाने का बेहतर तरीका और क्या हो सकता है?

विज्ञापन
Madhuri Dixit Nene launches online dance contest MakeTheWorldDance on her online dancing platform Dance With Madhuri
madhuri dixit - फोटो : instagram

ग्रैंड फिनाले के लिए क्वालीफाई करने वाले प्रतियोगियों का परिणाम 5 जनवरी, 2022 तक ‘डांस विद माधुरी’ के कैंपेन पेज पर आ जाएगा। 6 शॉर्टलिस्ट किए गए फाइनलिस्ट को 9 जनवरी को ऑनलाइन जजों के सामने ‘डांस विद माधुरी’ द्वारा पूछे गए एक विशेष गाने पर परफॉर्म करने का मौका दिया जाएगा। विजेताओं की घोषणा अगले ही दिन ‘डांस विद माधुरी’ के इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल पर की जाएगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed