फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋचा चड्ढा ने कोल्हापुर के मंदिर में कैद हाथी के लिए किया ये बड़ा काम, लोगों ने की जमकर तारीफ

Mon, 20 May 2019 04:26 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Mon, 20 May 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha has done this great work for the capture elephant in the temple of Kolhapur
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
फिल्मी दुनिया के कई सितारे हैं जो गरीब-अनाथ बच्चों और जानवरों का हित चाहने वाले संगठनों से जुड़े रहते हैं। वे न केवल इन सगठनों से जुड़े रहते हैं, बल्कि समय-समय पर इन बच्चों और जानवरों के लिए बचाव अभियानों, याचिकाओं और उनके हित से जुड़े कार्यों में शामिल भी होते रहते हैं। ऐसी ही एक अदाकारा हैं ऋचा चड्ढा जो काफी समय से जानवरों के हित में काम करने वाले संगठन पेटा से जुड़ी हुई हैं।
Richa Chadha has done this great work for the capture elephant in the temple of Kolhapur
Richa chadda
कुछ समय पहले ऋचा ने  एक हाथी के बचाव के लिए याचिका दायर की थी। इस हाथी का नाम सुंदर है जिसे कोल्हापुर के एक मंदिर में वहां के लोगों ने कैद कर रखा था। वहां के स्थानीय लोग उस हाथी के साथ दुर्व्यवहार किया करते थे। ऋचा और उनके साथियों की ये मुहिम अब रंग लाई है। वन विभाग के दखल के बाद सुंदर नाम के इस हाथी को गुलामी से मुक्ति मिल गई और उसे जंगलों में सही सलामत छोड़ दिया गया है।
Richa Chadha has done this great work for the capture elephant in the temple of Kolhapur
Richa Chaddaa
इस बारे में ऋचा कहती हैं, “सुंदर की रिहाई की अपील करते हुए पेटा द्वारा याचिका दायर की गई थी। मेरे साथ अन्य लोगों के प्रयासों से ही यह फर्क पड़ा है। अपने प्रभाव का उपयोग किसी अच्छे काम के लिए करने से ज्यादा मुझे किसी और बात से खुशी नहीं मिलती है। मैं जानवरों के अधिकारों और पर्यावरण के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha has done this great work for the capture elephant in the temple of Kolhapur
richa chadda
यह मेरे जीवन के प्रत्येक पहलू को प्रभावित करता है जिसमें शाकाहारी बनने की मेरी पसंद और मेरे हाथों में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी शामिल हैं।” ऋचा इन दिनों कई फिल्मो पर एक साथ पर काम कर रही हैं। इनमें सबसे पहले बॉयोपिक शकीला है, जिसमे वह एडल्ट स्टार शकीला की भूमिका निभा रही हैं। वहीं इसके अलावा ऋचा घूमकेतु, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, पंगा, भोली पंजाबन और सेक्शन 375 : मर्जी या जबरदस्ती में व्यस्त हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed