फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अश्लील मजाक विवाद: रणदीप हुड्डा पर भड़कीं ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर उतारा गुस्सा, पूछा ये सवाल

Fri, 28 May 2021 08:40 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 28 May 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha lashes out on Randeep Hooda for making Vulgar on Mayawati
ऋचा चड्ढा, रणदीप हुड्डा - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। जब से उन्होंने बसपा की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक मजाक किया है लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से रणदीप हुड्डा को सोशल मीडिया यूजर्स ने आड़े हाथों ले लिया है।



यूएन की सीएमएस से बाहर रणदीप
अब सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने उनके जोक को अश्लील और जातिवादी बताया है। वहीं, खबर है कि रणदीप को यूनाइटेड नेशन ने जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एंबेसडर के पद से हटा दिया है।

ऋचा चड्ढा ने की निंदा
अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी रणदीप के भद्दे मजाक की निंदा की है। बता दें कि एक ट्वीट में इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, कोंकणा सेन शर्मा और ऋचा चड्ढा को टैग किया गया। सभी से पूछा गया कि क्या वो इस वीडियो की निंदा करती हैं, जिसके जवाब में अभिनेत्री ऋचा ने ट्वीट किया।

Richa Chadha lashes out on Randeep Hooda for making Vulgar on Mayawati
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala mumbai

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने रणदीप हुड्डा द्वारा मायावती पर की गई टिप्पणी को अश्लील और जातिवादक करार दिया है। उन्होंने लिखा कि 'यह काफी घटिया मजाक है। यह जातिवाद टिप्पणी है। इस तरह का अश्लील मजाक नहीं किया जाना चाहिए।'

Richa Chadha lashes out on Randeep Hooda for making Vulgar on Mayawati
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala mumbai

वहीं, सीएमएस सचिवालय ने कहा कि उन्हें हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप के बारे में पता चला है और वीडियो में की गई टिप्पणियों को 'आपत्तिजनक' पाया गया है। इसे देखते हुए गंभीर फैसले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha lashes out on Randeep Hooda for making Vulgar on Mayawati
ऋचा चड्ढा - फोटो : Social media

इसमें यह भी कहा गया है कि जब हुड्डा को फरवरी 2020 में प्रवासी प्रजातियों के लिए सीएमएस एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था, उस समय संगठन इस वीडियो से अनजान था। अब जानकारी होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।

विज्ञापन
Richa Chadha lashes out on Randeep Hooda for making Vulgar on Mayawati
ऋचा चड्ढा - फोटो : Social media

बता दें कि ये वीडियो 2012 का बताया जा रहा है, जो पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रणदीप हुड्डा को निशाने पर लिया है और माफी मांगने की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed