फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirzapur 3: ऋचा को पसंद आया मिर्जापुर 3 का ट्रेलर, पति के बालों पर ली चुटकी, बताया गुड्डू पंडित कैसे बने अली

Fri, 21 Jun 2024 11:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Jun 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadha  react to the trailer of Mirzapur Season 3 actress cracked  joke on her husband Ali Fazal hair
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

अली फजल इन दिनों अपनी सीरीज 'मिर्जापुर 3' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया और इस दर्शकों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इसी क्रम में अली फजल की पत्नी ऋचा चड्ढा ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सीरीज के ट्रेलर को साझा करते हुए अभिनेता के लुक की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने अली के बालों का भी मजाक बनाया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Richa Chadha  react to the trailer of Mirzapur Season 3 actress cracked  joke on her husband Ali Fazal hair
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में, ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का ट्रेलर शेयर किया, जिसमें उनके पति अली फजल और अन्य स्टार कास्ट नजर आ रहे हैं। 'हीरामंडी' अभिनेत्री ने मजाक करते हुए कहा कि उनका बच्चा उनकी शादी की तस्वीरों से लेकर नए लुक तक अली के बालों में अंतर समझ जाएगा।

Richa Chadha  react to the trailer of Mirzapur Season 3 actress cracked  joke on her husband Ali Fazal hair
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तो यह आज आ गया, है न, गुड्डू? कम से कम बच्चों को तो पता चलेगा कि शादी की तस्वीरों में डैडी के बाल छोटे क्यों थे, जबकि अब वे लंबे बाल रखते हैं! क्या मैं देख पाऊंगी?" अपने पति अली की प्रशंसा करते हुए ऋचा ने कहा, "आप इसमें बेहतरीन ही होंगे, चाहे कुछ भी हो। मैंने देखा कि आप कितनी मेहनत करते हैं अली।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha  react to the trailer of Mirzapur Season 3 actress cracked  joke on her husband Ali Fazal hair
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सीरीज के ट्रेलर में अली फजल का किरदार गुड्डू पंडित पूर्वांचल पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करता है। ट्रेलर में श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा, रसिका दुग्गल और अन्य की झलक भी है। एक सीन में गुड्डू को पंकज त्रिपाठी के किरदार की ओर इशारा करते हुए और कहते हुए जा सकता है, "कालीन भैया गॉन, और गुड्डू पंडित ऑन।"

विज्ञापन
Richa Chadha  react to the trailer of Mirzapur Season 3 actress cracked  joke on her husband Ali Fazal hair
ऋचा चड्ढा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा हाल ही में संजय लीला भंसाली की मशहूर सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आई थीं। ऋचा ने इस सीरीज में मल्लिका खान की बेटी लाजवंती उर्फ लज्जो का किरदार निभाया था, जिसकी मौत हो जाती है।

Sunny Deol: सनी देओल की पहली साउथ फिल्म का श्रीगणेश, इस बॉलीवुड हीरोइन को भी मिला बड़ा मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed