सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्या शिवसेना में शामिल होंगी ऋचा चड्ढा? यूजर के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Oct 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
richa chadha reply when a user ask her to join shiv sena
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उन्होंने पायल घोष के साथ चल रहे विवाद को आपसी सहमति से खत्म कर लिया। इस बीच ऋचा एक और वजह से भी चर्चा में आ गईं। खबर उड़ी कि जल्द ऋचा राजनीति में जाने वाली हैं। इसी को लेकर हाल ही में एक यूजर ने जब अभिनेत्री से शिवसेना में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इस पर जवाब दिया।

Trending Videos
richa chadha reply when a user ask her to join shiv sena
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

दरअसल ऋचा चड्ढा ने एक शख्स को ट्विटर पर जवाब देते हुए तीर और धनुष का इमोजी बना दिया था, जो कि शिवसेना का चुनाव चिन्ह भी है। इसी को लेकर एक यूजर ने ऋचा से पूछा, 'क्या आप शिवसेना में शामिल होने वाली हैं? आपने पहले अपने ट्वीट में शिवसेना के चुनाव चिन्ह को बनाया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
richa chadha reply when a user ask her to join shiv sena
ऋचा चड्ढा - फोटो : फाइल

यूजर के इस सवाल पर ऋचा चड्ढा ने तुरंत अपनी सफाई पेश की। उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'ओह.. नहीं नहीं। यह एक पूरी तरह से अलग बात है। इसके बारे में मुझे भी हाल ही में पता चला है। ये #TeamBaan (टीम बाण) का प्रतीक है।'

richa chadha reply when a user ask her to join shiv sena
ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : instagram: therichachadha/ iampayalghosh

इससे पहले बुधवार को पायल घोष की ओर से बॉम्बे हाई कोर्ट में बताया गया कि उन्होंने आपसी बातचीत से अपने विवाद को सुलझा लिया है और सहमति की शर्तें मानी हैं। जिसके तहत पायल घोष ने ऋचा चड्ढा के खिलाफ दिए गए अपने बयान को वापस ले लिया और माफी मांग ली।

विज्ञापन
richa chadha reply when a user ask her to join shiv sena
पायल घोष, अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram: iampayalghosh/ anuragkashyap10/ therichachadha

बता दें कि ऋचा ने पायल के कथित रूप से झूठे, बेबुनियाद, अशोभनीय और अपमानजनक बयान को लेकर उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर किया था तथा क्षतिपूर्ति की मांग की थी। गौरतलब है कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए ऋचा सहित बॉलीवुड की कुछ और अभिनेत्रियों का नाम भी लिया था। जिसके बाद ऋचा ने पायल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।

रोहित को अपनी इस फिल्म के लिए मिलीं हीरोइनें, रणवीर सिंह के साथ निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed