फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ की शकीला बनीं ऋचा चड्ढा का बेबाक बयान, पहले एडल्ट स्टार और पोर्न में फर्क करना सीखें

Sun, 04 Nov 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Richa chadha says there is lots of diffrences between porn star and adult star
शकीला
पिछले कुछ समय से साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में शकीला की मुख्य भूमिका में ऋचा चड्ढा दिखेंगी। शकीला की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी थी जो आप इस फिल्म में देख पाएंगे। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली ऋचा चड्ढा ने इस फिल्म को लेकर भी बड़ा बोल्ड बयान दिया है। 
Richa chadha says there is lots of diffrences between porn star and adult star
j
ऋचा चड्ढा ने कहा है कि किसी सफल एडल्ट वयस्क फिल्म स्टार को उचित सम्मान नहीं देना और उसे 'पोर्न स्टार' का तमगा देना पाखंड को दर्शाता है। एडल्ट स्टार और पोर्न स्टार में फर्क करना आना चाहिए। ऋचा ने आगे कहा, एडल्ट फिल्में इसलिए बनती हैं, क्योंकि उनका एक अपना बाजार है... लोगों ने उनकी फिल्में देखी और उन्हें पोर्न स्टार का तमगा दे दिया, जो वह नहीं थीं।
Richa chadha says there is lots of diffrences between porn star and adult star
शकीला
ऋचा ने कहा- एक एडल्ट स्टार को पोर्न स्टार कहना पितृसत्तात्मकता दिखाता है। आप एक एक्ट्रेस का अपमान करते हैं जो एडल्ट थीम वाली फिल्मों का हिस्सा होती है और फिर आप उन फिल्मों को बहुत ज्यादा चाव के साथ देखते हैं, जिससे इन फिल्मों की जबरदस्त कमाई होती है। यह तो सरासर पाखंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Richa chadha says there is lots of diffrences between porn star and adult star
रिचा चड्ढा
हाल ही में फिल्म का लोगो जारी हुआ था जिसकी टैगलाइन में लिखा था, 'नॉट अ पोर्न स्टार'। बता दें इस बायोपिक की खास बात ये है कि इसमें साउथ की एडल्ट फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शकीला कैमियो करती नजर आएंगी। पिछले दिनों शकीला के लुक में ऋचा चड्ढा की पहली फोटो भी सामने आई थी। शकीला ने 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'प्लेगर्ल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। चेन्नई में जन्मीं शकीला का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। शकीला ने सिर्फ छठी क्लास तक पढ़ाई की। शकीला आज भी साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Richa chadha says there is lots of diffrences between porn star and adult star
Richa Chadha
शकीला ने स्मिता की राह पर चलकर ही एडल्ट फिल्में करना शुरू किया था। शकीला ने दो दशक तक दक्षिण भारतीय एडल्ट फिल्मों पर राज किया। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम  और कन्नड जैसी भाषी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं ऋचा चड्ढा की अखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'दास देव' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अब देखना होगा कि इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से कैसा रिसपॉन्स मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed