फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' के सेट से सामने आई खतरनाक स्टंट की फोटो, इस बार 'सुल्तान' कर रहे मौत से सामना

Sun, 04 Nov 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
Salman khan stunt pic Maut ka Kuwan from the sets of bharat
भारत

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 12 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग उत्तरप्रदेश में चल रही है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माए जाने की खबर है। वहीं फिल्म भारत में सलमान के लुक को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में सलमान 18 साल से लेकर 65 साल तक के अवतार में नजर आने वाले हैं।

Salman khan stunt pic Maut ka Kuwan from the sets of bharat
bharat
हाल ही में भारत के सेट से एक और तस्वीर सामने आई है। इस फोटो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने शेयर किया है। ये फोटो फिल्म के एक खतरनाक सीन की है। जहां सलमान खान स्टंट राइडर के साथ मौत के कुएं में बाइक पर चक्कर लगाते दिख रहे हैं। 

 
Salman khan stunt pic Maut ka Kuwan from the sets of bharat
भारत
अली अब्बास जफर ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'अभी ही भारत फिल्म के लिए मेरी जिंदगी का सबसे खतरनाक एक्शन सीक्वेंस 'मौत का कुंआ' सलमान खान और उत्तर प्रदेश के बेहद ही सादे, विनम्र और डेयरिंग स्टंट राइडर की मदद से पूरा हुआ।' सलमान के इस स्टंट की फोटो देखकर तो यही लग रहा है कि इस फिल्म में भाईजान जबरदस्त एक्शन सीन करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan stunt pic Maut ka Kuwan from the sets of bharat
bharat
अली अब्बास जफर की ये फिल्म कई दशकों के सफर को दिखाने वाली है। 'भारत' फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस को उत्सुकता कितनी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं हर कोई इस फिल्म से जुड़ी एक एक अपडेट जानना चाहता है। 'भारत' फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे।
विज्ञापन
Salman khan stunt pic Maut ka Kuwan from the sets of bharat
bharat
इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे। 'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed