फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty: रिचर्ड गेरे किस मामले में शिल्पा शेट्टी को राहत, अदालत ने कहा- एक्ट्रेस इसमें भागीदार नहीं

Tue, 11 Apr 2023 02:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Apr 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Richard Gere kissing Case: No proof of obscenity against Shilpa Shetty says Mumbai court
रिचर्ड गेरे-शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे का किसिंग मामला तो पता ही होगा? अगर नहीं पता तो हम बता देते हैं। वर्ष 2007 में एक कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को सार्वजनिक रूप से किस कर लिया था। रिचर्ड का यह किस बवाली बन गया। इस मामले में लोगों ने दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के खिलाफ तमाम एफआईआर दर्ज कराई गईं और उन पर अश्लीलता के आरोप लगाए गए। मगर, शिल्पा शेट्टी को अब वर्षों पुराने इस मामले में राहत मिल गई है।

Richard Gere kissing Case: No proof of obscenity against Shilpa Shetty says Mumbai court
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

वर्ष 2007 के रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी किसिंग मामले में मुंबई की एक अदालत ने कहा है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता का कोई सबूत नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि एक्ट्रेस ने किस नहीं किया था, बल्कि उन्हें किस किया गया था। ऐसे में वह इसमें भागीदार नहीं थीं।

Richard Gere kissing Case: No proof of obscenity against Shilpa Shetty says Mumbai court
व्हाइट साड़ी में शिल्पा शेट्टी का हॉट अंदाज - फोटो : instagram

मुंबई की एक अदालत ने कहा, 'सड़क पर या पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर महिला के साथ छेड़छाड़ होने पर या इस तरह के किसी मामले में एक महिला को भागीदार के रूप में नहीं देखा जा सकता है। ऐसे मामलों में शिकायत न करने के लिए महिला पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।'
Jaya Bachchan: इस एक्ट्रेस को अच्छा लगता है जया बच्चन का पैपराजी पर भड़कना, बोलीं- पसंद है उनका अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Richard Gere kissing Case: No proof of obscenity against Shilpa Shetty says Mumbai court
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस सी जाधव ने पिछले सप्ताह शिल्पा शेट्टी को इस मामले में आरोपमुक्त करने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि उनकी ओर से अश्लीलता स्पष्ट नहीं है। इस मामले में विस्तृत आदेश आज (मंगलवार) को उपलब्ध कराया गया। 
Vivek Agnihotri: आरोपों से बरी होने पर छलका विवेक अग्निहोत्री का दर्द, मीडिया समेत राजनीतिक दल पर साधा निशाना

विज्ञापन
Richard Gere kissing Case: No proof of obscenity against Shilpa Shetty says Mumbai court
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 2007 में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे ने एक एड्स जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान गेरे ने सार्वजनिक मंच पर शिल्पा शेट्टी को किस किया था। फिलहाल एक्ट्रेस को राहत मिल गई है।
Arjun Kapoor: छोटी अनीशा का सहारा बने अर्जुन कपूर, क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए 18 साल तक उठाएंगे खर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed