बॉलीवुड में 'स्टार किड' या 'नेपो बेबी' का टैग अक्सर चर्चा में रहता है। बड़े सितारों के बच्चों को इंडस्ट्री में आसानी से मौका तो मिल जाता है, लेकिन कामयाबी उनकी मेहनत पर टिकी होती है। कुछ स्टार किड्स ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता है और आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं इन स्टारकिड्स के नेटवर्थ के बारे में। ये सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैं...
Starkids: ऋतिक रोशन से लेकर सुहाना तक, बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड्स, चौंका देगा लिस्ट का दूसरा नाम
Richest Star Kids in Bollywood: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर लगातार होती चली आ रही चर्चाओं के बीच आज हम आपको इस इंडस्ट्री के सबसे अमीर स्टारकिड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने 2000 में 'कहो ना... प्यार है' से डेब्यू किया और अपनी पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गए। उनकी नेट वर्थ 3,100 करोड़ रुपये है, जो उन्हें इंडस्ट्री का सबसे अमीर स्टार किड बनाती है। ऋतिक अपनी हालिया फिल्म 'फाइटर' से 80-85 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट से तीन से पांच करोड़ रुपये कमाते हैं। ऋतिक मुंबई के जुहू और लोअर परेल में करोड़ों के प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
Pakistani Celebs on Strike: देख लें पाकिस्तानी कलाकारों का दोगलापन, ऑपरेशन सिंदूर पर बिलबिलाए; जानें क्या बोले?
महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। आलिया की नेट वर्थ 550 करोड़ रुपये है। वह हर फिल्म के लिए 10-15 करोड़ रुपये लेती हैं और ब्रांड प्रमोशन से नौ करोड़ रुपये कमाती हैं। आलिया का 150 करोड़ का क्लोदिंग ब्रांड है, जिसकी 51% हिस्सेदारी 2023 में एक फर्म ने खरीद ली थी। इसके अलावा, वह लाइफस्टाइल ब्रांड्स में निवेश करती हैं और अपनी प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर जेन-जी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली स्टार किड हैं। उनकी नेट वर्थ 82 करोड़ रुपये है। जाह्नवी हर फिल्म के लिए पांच से 10 करोड़ रुपये लेती हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से 70-80 लाख रुपये कमाती हैं। हाल ही में उन्होंने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल्स में 65 करोड़ का शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। उनकी कार कलेक्शन की कीमत पांच करोड़ रुपये है, जिसमें चार लग्जरी कारें शामिल हैं।
चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। शुरुआत में उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन आज वह दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुकी हैं। उनकी नेट वर्थ 74 करोड़ रुपये है। अनन्या हर फिल्म के लिए तीन करोड़ रुपये लेती हैं और इंस्टाग्राम पोस्ट से 50 लाख रुपये कमाती हैं। पिछले साल उन्होंने गौरी खान द्वारा डिजाइन किया एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा था। उनकी सबसे महंगी कार एक करोड़ 70 लाख रुपये और सबसे सस्ती कार 50 लाख रुपये की है।