कपूर खानदान की बेटियों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग में झंडे गाड़े हैं। करिश्मा और करीना जहां आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती रहीं हैं वहीं इस परिवार की एक बेटी दूसरी इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं। ये हैं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी। यूं तो रिद्धिमा कपूर साहनी फिल्मों से दूर रहती है, लेकिन बावजूद इसके अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल में रिद्धिमा कपूर साहनी ने कहा है कि बॉलीवुड स्टार्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बच्चे होने की वजह से उन्हें शुरुआती दिनों में एक्सपोजर और अटेंशन मिला। हालांकि, उनकी सफलता सिर्फ इसी की वजह से नहीं है। रिद्धिमा ने कहा कि आदमी का काम ही उसे बनाता या बिगाड़ता है। पेश से जूलरी डिजाइनर रिद्धिमा ने कहा कि लोग उन पर सुविधाओं के साथ पैदा होने का आरोप लगाते हैं, फिर यह मैटर नहीं करता कि क्या जॉब उन्होंने चुनी है।
नेपोटिज्म: रणबीर-करीना के स्टार किड्स होने पर बोलीं रिद्धिमा कपूर- उनका काम बोलता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 18 May 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन