केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए कृषि कानून को लेकर किसान बीते दो महीने से ज्यादा समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक ओर किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, वहीं सरकार भी जिद पर अड़ी है। दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है,
Rihanna on Farmers: किसान आंदोलन का पॉप सिंगर रिहाना ने किया समर्थन, ट्वीट कर लिखी ये बात तो कंगना ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया है और आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की है। इसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र है। इस रिपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'
इसपर कंगना रणौत ने रिहाना को जवाब देते हुए लिखा, 'कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं है बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि चीन हमारे टूटे हुए राष्ट्र पर कब्जा कर सके और इसे यूएसए की तरह एक चाइनीज कॉलोनी बना सके। तुम मूर्ख बनकर बैठो, हम अपने राष्ट्र को ऐसे नहीं बेच रहे हैं जैसे तुम डमी लोग करते हो।'
No one is talking about it because they are not farmers they are terrorists who are trying to divide India, so that China can take over our vulnerable broken nation and make it a Chinese colony much like USA...
Sit down you fool, we are not selling our nation like you dummies. https://t.co/OIAD5Pa61a
गौरतलब है कि किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने वाली रिहाना पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। इससे पहले सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांज, स्वरा भास्कर सहित तमाम सिलेब्स ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन दिया है। दूसरी ओर, कंगना शुरूआत से ही किसान आंदोलन का विरोध कर रही हैं।
बता दें कि रिहाना एक इंटरनेशनल स्टार हैं। उनका भारत के किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देना कोई छोटी बात नहीं है। उधर, किसान आंदोलन की बात करें तो किसान अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और पिछले कुछ समय से बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती और बढ़ा दी गई है।