फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फटी जींस विवाद पर अब अदनान सामी ने किया मजेदार पोस्ट, तोंद वाली तस्वीर पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Sat, 20 Mar 2021 11:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 20 Mar 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
Ripped Jeans Controversy Adnan Sami share hilarious post on social media ask if we should worry for Ripped shirt
अदनान सामी - फोटो : Instagram

इन दिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का रिप्ड जींस वाला बयान चर्चा में हैं। तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि रिप्ड जींस पहनने वाली महिलाएं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी? अब उनके इस बयान पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के कई हस्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस लिस्ट में मशहूर गायक अदनान सामी का भी नाम जुड़ गया है। हाल ही में अदनान सामी ने एक मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Ripped Jeans Controversy Adnan Sami share hilarious post on social media ask if we should worry for Ripped shirt
Adnan Sami - फोटो : Social Media

दरअसल सामी ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें एक आदमी की शर्ट की 2 बटन के बीच से उसका पेट दिखाई दे रहा है। वहीं उस आदमी के पीछे एक लड़की रिप्ड जींस पहने बैठी है और उसका घुटना दिख रहा है। अब इस तस्वीर को साझा करते हुए सामी ने ऐसी बात कह दी है जो यूजर्स को बहुत पसंद आ रही है।

Ripped Jeans Controversy Adnan Sami share hilarious post on social media ask if we should worry for Ripped shirt
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

अदनान सामी ने लिखा, 'अब जबकि हम हर चीज के लिए परेशान हो रहे हैं भले ही उससे हमारा मतलब है या नहीं, क्या हम रिप्ड शर्ट्स पर भी चिंजा जाहिर करेंगे प्लीज'? उन्होंने अपने पोस्ट के साथ #RippedJeansTwitter और #GirlsWhoWearRippedJeans हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। अदनान के इस तस्वीर पर यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ripped Jeans Controversy Adnan Sami share hilarious post on social media ask if we should worry for Ripped shirt
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रिप्ड जींस को लेकर ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री तीरथ ने इस पर अपने विचार जाहिर किए। उन्होंने एक बार अपने साथ सफर कर रही महिला के बारे में बताया था जो रिप्ड जींस पहने हुई थी और एक एनजीओ चलाती थी। रावत ने कहा था कि, 'ऐसे कपड़े पहनने वाली महिलाएं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी'?

विज्ञापन
Ripped Jeans Controversy Adnan Sami share hilarious post on social media ask if we should worry for Ripped shirt
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

उनके ऐसे बयान देने के बाद से बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने विचार साझा कर विरोध जताया। जया बच्चन, उर्मिला मातोंडकर, गुल पनाग, नगमा जैसे सितारे इस पर अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं। अमिताभ और जया का नातिन नव्या ने इस पर जवाब देते हुए ये भी कहा था, 'कपड़ों से पहले हमें ऐसी मानसिकता बदलने की जरूरत है क्योंकि ये हैरान कर देने वाली बात है कि हम किस तरह का संदेश अपने समाज में दे रहे हैं'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed