कई बार ऐसा होता है कि बिग बजट वाली फिल्म फ्लॉप हो जाती है, लेकिन कम बजट वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा जाती है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' एक ऐसी ही कम बजट वाली फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक्टर और निर्देशक ऋषभ शेट्टी और सप्तमी गौड़ा स्टारर फिल्म 'कांतारा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। यह फिल्म सिर्फ 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 'कांतारा' अब यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के कलेक्शन को पीछे छोड़ने के कगार पर है।
Kantara Vs KGF 2: 'कांतारा' कर रही रॉकी भाई को पटखनी देने की तैयारी, बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कांतारा' जल्द देगी 'केजीएफ 2' को मात
भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 'केजीएफ चैप्टर 2' का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1250 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि 30 सितंबर, 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा', 'केजीएफ चैप्टर 2' के कर्नाटक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मात दे देगी। 'केजीएफ चैप्टर 2' ने कर्नाटक में 155 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था। वहीं 'कांतारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शनिवार तक 152.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में 'केजीएफ चैप्टर 2' के कर्नाटक कलेक्शन को पीछे छोड़ने के लिए 'कांतारा' को केवल 2.10 रुपये की कमाई और करनी है।
Akshay Kumar: फ्लॉप हो रहीं फिल्मों से परेशान हुए अक्षय कुमार? फीस कम करने को लेकर कही यह बात
क्या है फिल्म की कहानी
'कांतारा' में कर्नाटक के तटीय इलाकों की संस्कृति और पौराणिक कथाओं को दिखाया गया है। यह कहानी दक्षिण कर्नाटक के एक गांव की है, जहां एक राजा ने 150 साल पहले अपनी जमीन गांव वालों को दे दी थी। अब कहानी शुरू होती है 1990 से, जब वह जमीन एक रिजर्व जंगल है। एक ईमानदार वन अधिकारी उस जमीन में पेड़ों की कटाई और शिकार को रोकने की कोशिश करता है। ग्रामीणों का मानना है कि उन्हें यह जंगल देवी-देवताओं के आशीर्वाद से मिला है। देवता जंगल के रक्षक हैं और बाहरी व्यक्ति का यहां प्रवेश निषेध है। गांव वालों के साथ शिवा यानी ऋषभ शेट्टी खड़ा होता है। अब क्या वह अपने गांव वालों की आस्था और विश्वास को बरकरार रखते हुए अपने पूर्वजों की जमीन को बचा पाता है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘ऊंचाई’ से आगे निकली सामंथा की ‘यशोदा’, जानें ब्लैक पैंथर का कैसा रहा हाल
बिग बजट फिल्मों के बीच 'कांतारा' ने बनाई जगह
'कांतारा' भारतीय कन्नड़ भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ इकट्ठी कर रखी है। पहले केवल कन्नड़ भाषा में इसे रिलीज किया गया था। सफलता के बाद इसे अन्य भाषाओं में भी इसे रिलीज किया गया। 'बाहुबली', 'केजीएफ 2', 'पुष्पा' और 'आरआरआर' जैसी बिग बजट वाली फिल्मों के बीच 'कांतारा' ने कम बजट के बावजूद अपनी जगह बनाई है। यह फिल्म एक्शन, दमदार कहानी और थ्रिल के कारण लोगों के दिलों पर राज कर रही है।
Juhi Chawla: जय मेहता नहीं आज सलमान खान की पत्नी होतीं जूही चावला, जानें क्यों नहीं बनी बात