फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kantara Hindi Trailer: सामने आई ‘कांतारा’ के हिंदी ट्रेलर रिलीज की तारीख, जानें कब और कहां होगा जारी

Thu, 06 Oct 2022 07:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 06 Oct 2022 07:19 PM IST
सार

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' रिलीज होने से साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

विज्ञापन
Rishabh shetty Kantara Hindi Trailer to be released on 9th october at 9:10 am
कांतारा - फोटो : Social media

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' रिलीज होने से साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है। ऋषभ के प्रदर्शन और कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 30 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म दुनियाभर में 30 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब मेकर्स ने इसे अन्य भाषा में रिलीज करने का फैसला किया है। 

Rishabh shetty Kantara Hindi Trailer to be released on 9th october at 9:10 am
कांतारा - फोटो : Social media

इसी क्रम में अब हाल ही में हिंदी भाषा के फिल्म के ट्रेलर रिलीज से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के हिंदी ट्रेलर रिलीज की डेट का एलान कर दिया है। पोस्ट साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, देवत्व से मुग्ध होने के लिए तैयार हो जाइए। साक्षी और परमात्मा की शक्ति को महसूस करें। कांतारा का हिंदी ट्रेलर 9 अक्तूबर सुबह 9:10 बजे लॉन्च होगा।

Adipurush: कम नहीं हो रही ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ की मुश्किलें, अब फिल्म पर लगा पोस्टर कॉपी करने का आरोप

Rishabh shetty Kantara Hindi Trailer to be released on 9th october at 9:10 am
कांतारा - फोटो : Social media

फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सभी लोग इसे अन्य भाषा के दर्शकों के लिए रिलीज करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में मेकर्स अब जल्द ही दर्शकों की डिमांड पूरी करने वाले हैं।  फिल्म की कमाई की बात करें तो वीकएंड पर जबरदस्त कमाई करने वाली कांतारा से हिंदी फिल्मों को भी पीछे छोड़ रही है। कांतारा ने छठे दिन करीब 8.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 33.50 करोड़ रुपये हो गई है।

RRR For Oscar 2023: ऑस्कर की रेस में शामिल हुई 'आरआरआर', निर्माताओं ने 14 स्वतंत्र श्रेणियों में किया नामांकन


View this post on Instagram

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh shetty Kantara Hindi Trailer to be released on 9th october at 9:10 am
कांतारा - फोटो : Social media

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'कांतारा' का मिथकों, किंवदंतियों और अंधविश्वास की कहानी को एक साथ पर्दे पर लाई गई है। फिल्म में बीहड़ परिदृश्य और तटीय कर्नाटक के भीतरी इलाकों को फिल्माया गया है। इसकी कहानी पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित है। इन सबके अलावा फिल्म में स्थानीय खेल और लोककथाएं भी शामिल हैं।

Adipurush: टीजर पर विवाद के बीच प्रभास के फैंस ने संभाला मोर्चा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे ये दो हैशटैग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed