गुरुवार की सुबह ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद दुख भरा समय है। बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर 67 साल के थे। ऋषि कपूर के निधन की जानकारी सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।' ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। चलिए आपको ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की साथ की फिल्मों के बारे में बताते हैं।
ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन को इन फिल्मों में दी थी टक्कर, बाप-बेटे के किरदार में भी दिखे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन