सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rishi Kapoor Death:पत्नी नीतू से पहले इस पारसी लड़की को प्यार करते थे ऋषि कपूर, खुद किया था खुलासा

बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Thu, 30 Apr 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death he fell in love with this Parsi girl before Neetu Kapoor
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के बहुचर्चित कपूर खानदान में शायद ऋषि कपूर ही एकमात्र ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने एक अलग पहचान बनाई। शोमैन राजकपूर के बाद अगर कपूर खानदान का नाम किसी ने और चकमाया तो वे ऋषि कपूर थे। ऋषि कपूर के अभिनय की खासियत के अलावा उनका बिंदास कैरेक्टर लोगों को बहुत भाता था। उन्होंने कभी ये इनकार नहीं किया कि वे बहुत शराब पीते थे, कभी उन्होंने इसकी अनदेखी नहीं की कि बेटे रणबीर कपूर के साथ जेनेरेशन गैप रहा।

Trending Videos
Rishi Kapoor Death he fell in love with this Parsi girl before Neetu Kapoor
Neetu Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

अपने ओपिनियन में ईमानदार होने के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता था। कई बार देर रात के उनके ट्वीट काफी ह्यूमरस होते थे, तो कई बार उन्हें परेशानी में भी डालते थे। वर्ष 2017 में उनकी किताब आई खुल्लम खुल्ला। उनकी किताब की इसलिए भी खूब चर्चा हुई क्योंकि ऋषि कपूर ने उसमें कई बातें खुलकर लिखीं। आइए नजर डालते हैं ऋषि कपूर की खुल्लम खुल्ला की कुछ ऐसी बातें, जिसका लोगों को अंदाजा तो था, लेकिन खुलकर कपूर खानदान में किसी ने कहा न था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death he fell in love with this Parsi girl before Neetu Kapoor
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक थी। लेकिन अपनी किताब में ऋषि कपूर ने स्वीकार किया था कि वे एक पारसी लड़की के प्यार में कैसे पागल थे। उन्होंने किताब में लिखा था कि उस पारसी लड़की का नाम यास्मीन मेहता था। ये वाक्या उनकी पहली फिल्म बॉबी के आने के पहले का है। बॉबी जब आई, तो कई गॉशिप फिल्मी पत्रिकाओं ने ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़ियों के रिश्ते पर चटखारे लिए थे।

Rishi Kapoor Death he fell in love with this Parsi girl before Neetu Kapoor
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media

उस समय की चर्चित पत्रिका स्टारडस्ट ने भी इस पर स्टोरी की थी। हालांकि उस समय डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादी हो चुकी थी। ऋषि कपूर ने स्वीकार किया था कि इसके कारण उनका रिश्ता प्रभावित हुआ। इस गॉशिप ने ऋषि कपूर और यास्मीन के रिश्ते पर विराम लगा दिया। ऋषि कपूर के अनुसार उन्होंने यास्मीन को मनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Death he fell in love with this Parsi girl before Neetu Kapoor
Rishi, Neetu and Riddhima Kapoor - फोटो : instagram

आपको बता दें कि ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उन्होंने अपने अभिनय से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों को जीता था। ऋषि कपूर की बुधवार देर रात को तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरूवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर आखिरी बार द बॉडी फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: Rishi Kapoor Death: दुनिया को अलविदा कहने से पहले ऋषि कपूर ने हाथ जोड़कर की थी ये अपील, जानिए क्या था आखिरी ट्वीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed