{"_id":"5eaa80de8ebc3e90501821e8","slug":"rishi-kapoor-family-riddhima-kapoor-to-drive-1-400-km-to-mumbai-amid-lockdown-for-father-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से मुंबई जाएंगी रिद्धिमा, कार से करेंगी 1400 किमी का सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से मुंबई जाएंगी रिद्धिमा, कार से करेंगी 1400 किमी का सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rishi, Neetu and Riddhima Kapoor
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऋषि कपूर के परिजन वैसे तो मुंबई में ही हैं लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर (riddhima kapoor sahani) दिल्ली में हैं। ऐसे में रिद्धिमा ने गृह मंत्रालय से मुंबई जाने की अनुमति मांगी थी, जो उनको मिल गई है।
Trending Videos
2 of 5
rishi kapoor
- फोटो : social media
दरअसल 67 साल के ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और मुम्बई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल में अभिनेता ने आज सुबह पौने नौ बजे आखिरी सांस ली थी। जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और परिवार के बेहद करीबी लोग अस्पताल में मौजूद हैं, लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
rishi kapoor
- फोटो : social media
ऐसे में पिता ऋषि के अंमित दर्शन के लिए रिद्धिमा कपूर को मुंबई जाने की इजाजत मिल गई है। हालांकि लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा को फ्लाइट से जाने की इजाजत नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें सड़क के माध्यम से दिल्ली से मुंबई के बीच का करीब 1400 किलोमीटर का फासला तय करने होगा। याद दिला दें कि तीन मई तक जारी लॉकडाउन के चलते सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हैं।
4 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : socail media
इसके साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर का निवास बांद्रा इलाके में है लेकिन लॉकडाउन की वजह से उनके पार्थिव शरीर को घर नहीं लाया जाएगा। घर पर अंतिम दर्शन का कोई कार्यक्रम नहीं होगा। अस्पताल के नजदीक मरीन ड्राइव इलाके के रेलवे स्टेशन के सामने चंदनवाड़ी हिन्दू श्मशान भूमि में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
5 of 5
rishi kapoor
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ लोग ऋषि की दमदार एक्टिंग का जिक्र कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अभिनेता के साथ जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X