'मुल्क' के तारीफ बटोरने वाले सीरियस रोल के बाद ऋषि कपूर एक बार फिर कॉमेडी की तरफ लौट रहे हैं। हाल में उन्होंने दो फिल्में साइन की है। दोनों 2019 में रिलीज होंगी। पिछले दिनों उन्होंने फिल्म 'झूठा कहीं का' की शूटिंग की और अब पिछले हफ्ते एक कॉमेडी जूही चावला के साथ साइन की है। डेब्यू डायरेक्टर हितेश भाटिया की फिल्म का टाइटल अभी तय नही हैं।
{"_id":"5ba28339867a557fe67e209c","slug":"rishi-kapoor-and-juhi-chawla-cast-in-jhutha-kahin-ka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 साल बाद एक बार फिर इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे ऋषि कपूर, कॉन्ट्रैक्ट कर किए साइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
22 साल बाद एक बार फिर इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे ऋषि कपूर, कॉन्ट्रैक्ट कर किए साइन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
ऋषि कपूर और जूही चावला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rishi kapoor and juhi chawla
यह एक फैमेली एंटरटेनर होगी। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशल इसे प्रोड्यूस कर रहा है। 1996 में फिल्म 'दरार' में ऋषि-जूही की जोड़ी आखिरी बार दिखी थी। उधर, 'झूठा कहीं का' में ऋषि कपूर सनी सिंह और ओमकार कपूर के साथ नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि ऋषि ने 1979 में इसी टाइटल वाली फिल्म में अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ भी अभिनय किया था।
pyaar ka punchnama 2
ओमकार कपूर और सनी सिंह इससे पहले 2015 में निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में दोस्त बनकर साथ आए थे। 'झूठा कहीं का' में भी दोनों दोस्त बने हैं, जो पढ़ने के लिए मॉरीशस जाते हैं लेकिन वह जगह इतनी पसंद आ जाती है कि वहां से लौटना नहीं चाहते। फिल्म में ऋषि कपूर की भूमिका ओमकार के पिता की है। वह गांव के रहने वाले बने हैं। जब वह बेटे को लेने मॉरीशस जाते हैं तो उसकी लाइफ स्टाइल देख कर हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor and juhi chawla
निर्देशक समीप कांग के अनुसार 'झूठा कहीं का' परिवार के साथ देखने वाली कॉमेडी होगी। इसमें दोनों दोस्त मॉरीशन में बने रहने के लिए एक के बाद एक झूठ बोलते हैं और अंत में उसमें फंस जाते हैं। फिल्म की शूटिंग पंजाब और मॉरिशस में हुई है। फिल्म का क्लाइमेक्स मुंबई में शूट हुआ है। 'झूठा कहीं का' में ऋषि कपूर के चुनाव पर कांग का कहना है कि उन्हें ऐसे पिता का रोल निभाने वाला एक्टर चाहिए था जो ज्यादा रौब ना झाड़े परंतु तब भी उससे बच्चों को डर लगे। ऋषि से बेहतर इसके लिए कोई नहीं था।
विज्ञापन
102 Not Out
उल्लेखनीय है कि ऋषि कपूर हाल के वर्षों में अधिकतर कॉमिक भूमिकाओं में ही नजर आए हैं। 'कपूर एंड संस', 'पटेल की पंजाबी शादी' से लेकर '102 नॉट आउट' तक। परंतु उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया अगस्त में रिलीज हुई 'मुल्क' में। जहां वह ऐसे मुस्लिम व्यक्ति के रोल में थे, जिस पर पाकिस्तान परस्त होने के आरोप लगते हैं। ऋषि के अभिनय की सब तरफ चर्चा हुई थी। इसके बावजूद एक बार फिर उन्होंने कॉमिक रोल में आने का फैसला किया है।