फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'स्त्री' की सक्सेस पार्टी में सबकुछ भूलकर राजकुमार और श्रद्धा ने किया नागिन डांस, वीडियो वायरल

Wed, 19 Sep 2018 09:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor rajkummar rao did nagin dance in stree success party
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने खूब पसंद की और कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए अपनी झोली में भर ली है। हाल ही में फिल्म की इस कामयाबी का जश्न पूरी टीम ने मिलकर मनाया। पार्टी में राजकुमार और श्रद्धा ने जमकर मस्ती की और पार्टी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

shraddha kapoor rajkummar rao did nagin dance in stree success party
stree
फिल्म की सक्सेस पार्टी में फिल्म की लीड स्टारकास्ट राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने जमकर ठूमके लगाए। एक वीडियो में तो यह दोनों कमाल का नागिन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में पूरी टीम केक काटती हुई भी नजर आ रही है। फिल्म के गाने 'मिलेगी...मिलेगी...' पर भी इन दोनों ने डांस किया। 

View this post on Instagram

Milegi Milegi 💃💃💥💥 Maaaaad scenes from last night’s success parttayyyy of Shraddha and Rajkummar’s new mooooviee!! ❤️❤️ FOLLOW 👉 @voompla INQUIRIES 👉 @ppbakshi . #voompla #bollywood #shraddhakapoor #rajkummarrao #bollywoodstyle #bollywoodfashion #mumbaidiaries #delhidiaries #milegimilegi #stree #rajkumarrao #rajkummarraoforever #shraddhagems #shraddhakapoorfans #mastiwithfriends #fullonmasti #bollywooddance #bollywoodsong #indianactress #bollywoodactress #bollywoodactresses

A post shared by Voompla (@voompla) on



 
shraddha kapoor rajkummar rao did nagin dance in stree success party
stree
बता दें कि स्त्री इस साल 9वीं ऐसी फिल्म बनी है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रही। दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण काफी पसंद आया। माना जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स तक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतनी सफल साबित होगी। यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के 16वें दिन कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ को छू पाने में कामयाब रही थी। 

View this post on Instagram

V for victoryyyy💥💥 Funnn scenes of Shraddha and Rajkummar celebrating the success of their movie ❤️❤️ FOLLOW 👉 @voompla INQUIRIES 👉 @ppbakshi . #voompla #bollywood #shraddhakapoor #rajkummarrao #bollywoodstyle #bollywoodfashion #mumbaidiaries #delhidiaries #indianactress #bollywoodactress #bollywoodactresses

A post shared by Voompla (@voompla) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor rajkummar rao did nagin dance in stree success party
Batti Gul Meter Chalu
'स्त्री' के बाद अब श्रद्धा कपूर की एक फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' रिलीज होने वाली है और इसमें उनके सामने लीड रोल में नजर आएंगे शाहिद कपूर। श्रद्धा फिल्म के प्रमोशन में भी जुट गई हैं और एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा 'मैं हमेशा कठिन परिश्रम करना पसंद करती हूं, और लोगों के मनोरंजन के लिए मैं हमेशा अपना 110 प्रतिशत देना ठीक समझती हूं। इसके अलावा श्रद्धा ने 'स्त्री' को लेकर यह भी कहा कि मुझे नहीं पता था- 'यह फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी।' 

 
विज्ञापन
shraddha kapoor rajkummar rao did nagin dance in stree success party
rohan shrestha
श्रद्धा कपूर ने यहां पर बॉयफ्रेंड और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। श्रद्धा से रोहन श्रेष्ठ को लेकर जब सवाल पूछा गया कि इस तरह की खबरें हैं कि आप रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही है इसमें कितनी सच्चाई है..?? इस बात का जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा- 'मैं इस तरह की अफवाहों से बिल्कुल परेशान नहीं होती हूं, एक कलाकार होने की वजह से इस तरह की अफवाहें होना आम बात है। मैं अपने काम पर ध्यान देने से काफी खुशी हूं। मैं इस बात को भी खुशी से कह सकती हूं कि मैंने अपने काम और फिल्मों से शादी की है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed