फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi-Neetu: लड़ते-झगड़ते एक दूसरे को दिल दे बैठे थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह, फिर दूरियों ने कराया प्यार का एहसास

Sun, 22 Jan 2023 07:16 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 22 Jan 2023 07:16 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor and Neetu Singh Wedding Anniversary know their love story and movies bobby zehreela insaan
ऋषि कपूर और नीतू कपूर - फोटो : अमर उजाला

नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में शुमार हैं। जब भी बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स या उनकी लव स्टोरी का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले नीतू और ऋषि को याद किया जाता है। लंबे समय से एक दूसरे का साथ निभाते हुए नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर किया। जब ऋषि कपूर की तबीयत गंभीर थी, तब नीतू सिंह ने उनका बहुत ध्यान रखा था। भले ही आज ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नीतू सिंह और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी आज भी पहले की तरह ही जिंदा है। नीतू और ऋषि ने 40 साल तक एक दूसरे का साथ निभाया। अगर आज ऋषि जिंदा होते तो नीतू के साथ वह अपनी शादी की 43वीं सालगिरह मना रहे होते। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं नीतू और ऋषि की दिलचस्प प्रेम कहानी...

Rishi Kapoor and Neetu Singh Wedding Anniversary know their love story and movies bobby zehreela insaan
ऋषि कपूर और नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पहली नजर में हुआ प्यार
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की पहली मुलाकात फिल्म 'बॉबी' के सेट पर हुई थी, लेकिन यह उतनी खास नहीं रही। इसके बाद दोनों फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर मिले। उस दौरान सेट पर दोनों के बीच खूब नोक-झोंक होती थी, लेकिन यह तकरार रंग लाई और दोनों करीब आ गए। ऋषि कपूर ने एक टीवी रिएलिटी शो में अपनी लव स्टोरी बताई थी। ऋषि ने बताया था, 'साल 1974 में फिल्म जहरीला इंसान की शूटिंग के दौरान मैं नीतू से मिला था और एक ही नजर में मुझे नीतू से प्यार हो गया। उसी दौरान मेरी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर मेरी बहस हो गई थी और मैं बहुत दुखी हो गया था। इसके बाद मैंने उसे मनाने की पूरी कोशिश की, तब नीतू ने उसे टेलीग्राम लिखने में मेरी मदद की थी।'

TV: टीवी निर्माता को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का लगा आरोप

Rishi Kapoor and Neetu Singh Wedding Anniversary know their love story and movies bobby zehreela insaan
ऋषि कपूर-नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे बढ़ीं नजदीकियां
एक बार ऋषि कपूर ने अपनी और नीतू की पहली मुलाकात का किस्सा याद करते हुए कहा था कि हम एक-दूसरे के लिए बने थे। बस, जो कहा वो पूरा हो गया। हमारी मुलाकात बहुत जल्दी हो गई थी। जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब डिंपल कपाड़िया की शादी हो गई थी, ऐसे में मेरे पास काम करने के लिए कोई हीरोइन नहीं थी। इस तरह मैंने नीतू के साथ बहुत सारा काम किया। कभी-कभी तो एक दिन में दो शिफ्ट्स भी किए। एक-दूसरे के साथ हम ज्यादा समय बिताने लगे, जिसकी वजह से हमारे बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं और हम प्यार में पड़ गए। हम शादी करना चाहते थे। हमारी बड़ी ही नार्मल लाइफ रही है। दूसरे कपल की तरह हमारे बीच भी झगड़े और बहस होते हैं, पर अंत में सब ठीक हो जाता है। हमारे लिए ये सब बहुत आसान रहा है।

Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां दिखती हैं एक-दूसरे की हमशक्ल, आप भी देख कर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor and Neetu Singh Wedding Anniversary know their love story and movies bobby zehreela insaan
नीतू कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे किया प्यार का इजहार
ऋषि कपूर ने बताया था, 'समय के साथ मैं अपनी गर्लफ्रेंड को भूलने लगा और मुझे एहसास हुआ कि नीतू ही मेरे लिए परफेक्ट हैं। फिल्म जहरीला इंसान की शूटिंग साथ में पूरी करने के बाद मैं अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए यूरोप चला गया, लेकिन वहां मैं नीतू को मिस कर रहा था। मैंने यूरोप में रह कर नीतू को कई बार टेलीग्राम भेजा और उसमें यह लिखा कि मेरा तुम्हारे बिना दिल नहीं लग रहा।' ऋषि ने वापस आकर नीतू सिंह से अपने प्यार का इजहार किया। नीतू सिंह ने भी उन्हें अपने दिल की बात बताई और दोनों की खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई। नीतू ने जब ऋषि के साथ शादी की तो उनकी उम्र महज 21 साल थी। कपूर खानदान की बहू बनने के बाद नीतू ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और फिर कई वर्षों बाद वह फिर से फिल्मों में नजर आईं।

Kim Sharma: फिल्मों से ज्यादा अफेयर्स के चलते चर्चा में रहीं किम शर्मा, कई बड़े स्टार्स को कर चुकी हैं डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed