ऋषि कपूर, तापसी पन्नू को झटका, फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर लगी रोक, वजह भी जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों लगी फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर रोक?
वंदना पुनवानी नामक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई कोर्ट ने फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर रोक लगाई है। पुनवानी का आरोप है कि प्रोडक्शन और एंटरटेनमेंट एजेंसी बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड ने उसका बंगला किराए पर लिया था मगर उसका भुगतान नहीं किया गया है। पुनवानी का कहना है कि यह एजेंसी फिल्म 'मुल्क' के निर्माण से जुड़ी है। लिहाजा, जब तक उसका बकाया 50 लाख रुपये का भुगतान ना हो जाए, फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी जाए।
वंदना पुनवानी का आरोप है कि साल 2011 में बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड ने मुंबई स्थित उसका बंगला किराए पर लिया था और उसे ऑफिस में तब्दील करना चाहते थे। हालांकि, जब रिहायशी प्रॉपर्टी को दफ्तर में बदलने की अनुमति नहीं मिली, तब कंपनी ने किराया देने से मना कर दिया।
दो साल से चल रहा है मामला
किराए का भुगतान ना होने पर वंदना पुनवानी ने दीनदोषी सेशंस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने एक और याचिका दायर करते हुए मांग की कि जब तक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर भी रोक लगा दी जाए। गौरतलब है कि बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड फिल्म 'मुल्क' के निर्देशक अनुभव सिन्हा की कंपनी है।
अनुभव सिन्हा को नहीं मिला कोर्ट का आदेश
फिल्म 'मुल्क' के निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है कि उन्हें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,'व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर कोर्ट का एक आदेश सर्कुलेट हो रहा है जिसके मुताबिक मेरे निर्देशन मेंं बनी फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर रोक लगाने की बात कही गई है। ऐसा कोई आदेश हमारे पास नहीं आया है। अगर किसी ने कोर्ट को भटकाने की कोशिश की है या अदालत ने वाकई ऐसा कोई आदेश जारी किया है तो हम इस मामले में बिना देरी किए याचिका दाखिल करेंगे। बहरहाल, 3 अगस्त को फिल्म की रिलीज की सारी तैयारियां कर ली गईं हैं।'
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) July 30, 2018