हाल ही में फादर्स डे के दिन रणबीर कपूर ने अपने पापा ऋषि कपूर और संजय दत्त की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती की याद दिलाई थी। इस फोटो को शेयर करते वक्त रणबीर कपूर ने लिखा था 'पापा और संजय सर साथ में चिल करते हुए।'
{"_id":"5b2d252b4f1c1b315d8b69fd","slug":"rishi-kapoor-angry-on-sanjay-dutt-for-spoiling-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त पर बिफरे थे ऋषि कपूर, कहा था- मेरे बेटे को बिगाड़ना बंद करो मत बनाओ उसे अपने जैसा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त पर बिफरे थे ऋषि कपूर, कहा था- मेरे बेटे को बिगाड़ना बंद करो मत बनाओ उसे अपने जैसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ऋषि कपूर और संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
sanju
संजय दत्त की बायोपिक में उनका किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने प्रमोशन के दौरान उनसे जुड़ी एक पुरानी याद ताजा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पहली बार संजय दत्त को पापा के साथ एक फिल्म के सेट पर देखा था और उसके बाद वो उनके फैन हो गए।
sanju
रणबीर ने बताया था, मैंने संजय सर को पहली बार कश्मीर में देखा था। वो उस वक्त पापा ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'साहिबां' (1993) की शूटिंग कर रहे थे। मुझे याद है कि मैं उन्हें लंबे बालों कानों में इयरिंग पहने और पठानी ड्रेस में देखकर बेहद प्रभावित हुआ था और उनके एक लुक में खो गया था। हमारे बड़े होने के वक्त के दौरान मेरी बहन रिद्दिमा की अलमारी पर सलमान खान का पोस्टर लगा होता था जबकि मेरी अलमारी पर संजय सर का।
तो मैंने हमेशा उनको आइडल माना है और हां वो हमारे परिवार के भी काफी करीब थे। वो मुझे छोटे भाई की तरह मानते थे और मुझे कई सारे गिफ्ट्स और प्यार देकर बिगाड़ते थे। उन्होंने मुझे मेरे जन्मदिन पर एक हैरले डेविडसन मोटरसाइकिल गिफ्ट की थी। वो मुझे अपनी फरारी कार में घुमाने भी ले जाते थे। जब मुझे उन्हें ऑन स्क्रीन निभाने का मौका मिला तो ऐसा लगता है कि जिंदगी उनके साथ एक पूरी तरह से सर्कल में आ गई है।
तो मैंने हमेशा उनको आइडल माना है और हां वो हमारे परिवार के भी काफी करीब थे। वो मुझे छोटे भाई की तरह मानते थे और मुझे कई सारे गिफ्ट्स और प्यार देकर बिगाड़ते थे। उन्होंने मुझे मेरे जन्मदिन पर एक हैरले डेविडसन मोटरसाइकिल गिफ्ट की थी। वो मुझे अपनी फरारी कार में घुमाने भी ले जाते थे। जब मुझे उन्हें ऑन स्क्रीन निभाने का मौका मिला तो ऐसा लगता है कि जिंदगी उनके साथ एक पूरी तरह से सर्कल में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
शुरुआत में मैं ये किरदार निभाना नहीं चाह रहा था और हिचकिचा रहा था लेकिन जब राजू सर ने मेरे साथ स्क्रिप्ट शेयर की तो मुझे संजय सर के लिए एक मानवीय पक्ष के बारे में पता चला और तब मैने जाना कि हम संजय दत्त को नहीं जानते। अब मैं उन्हें और भी पसंद करता हूं और उनके लिए सम्मान है।
विज्ञापन
sanju
इसके बाद रणबीर कपूर ने बताया कि जब उनके पिता ऋषि कपूर को उनकी बाइक के बारे में पता चला जो संजय दत्त ने उन्हें गिफ्ट की थी तो वो बहुत नाराज हुए थे और उन पर बिफर पड़े थे। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है अपने पापा से वो बाइक काफी लंबे वक्त तक छुपानी पड़ी थी क्योंकि वो बाइक्स को पसंद नहीं करते थे। जब उन्हें पता लगा कि संजय सर ने ये मुझे तोहफे में दी है तो उन्होंने उन्हें बुलाया और बहुत गुस्सा किया।' उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे को बिगाड़ना बंद करो उसे अपने जैसा मत बनाओ। लेकिन अब उन्हें पता है कि मेरे पास बाइक है और ये मेरा एक बहुत बड़ा पैशन है।