सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गणतंत्र दिवस के मौके पर ऋषि कपूर ने की सरकार से मांग, परेड में किया जाए बॉलीवुड को भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 26 Jan 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Appeals Government For Participation of Bollywood In Republic Day Parade Next Year
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

पूरा देश जहां एक तरफ 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं बॉलीवुड में भी गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में जहां एक तरफ सभी सेलिब्रिटी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं। वैसे तो ऋषि कपूर अक्सर ही ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार उनका ट्वीट कुछ ज्यादा ही चर्चा का विषय बन गया है।

Trending Videos
Rishi Kapoor Appeals Government For Participation of Bollywood In Republic Day Parade Next Year
Rishi Kapoor - फोटो : social media

ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अधिकतर हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय देते रहते हैं। ऋषि सोशल मीडिया पर अक्सर समय-समय पर अपनी बात रखते हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस के खास मौके को अपनी बात रखने के लिए चुना। ऋषि कपूर ने इस खास दिन सरकार से एक अपील की है। ऋषि ने सरकार से अपील की है कि गणतंत्र दिवस की परेड में बॉलीवुड को भी शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Appeals Government For Participation of Bollywood In Republic Day Parade Next Year
rishi kapoor - फोटो : social media

ऋषि ने ये ट्वीट कर बॉलीवुड के हक में सरकार से अपील की है। ऋषि ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं भारत सरकार से निवेदन करता हूं कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री (जो दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री बन गई है) को एक प्रमुख झांकी देने की अपील करता हूं। सभी आर्टिस्ट परेड और मार्च पास्ट का हिस्सा बनेंगे। दुनिया को हमारी सहभागिता देखने की जरूरत है। हमें देसी होने पर बहुत गर्व है। जय हिंद'।
 



 

Rishi Kapoor Appeals Government For Participation of Bollywood In Republic Day Parade Next Year
rishi kapoor

ऋषि कपूर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके कई ट्वीट खूब वायरल भी होते हैं।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Appeals Government For Participation of Bollywood In Republic Day Parade Next Year
rishi kapoor

बात करें ऋषि के वर्कफ्रंट की तो ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने एक बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म मेरा नाम जोकर के बाद से वह यादों की बारात, जहरीला इंसान, अमर अकबर ऐंथनी जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed