{"_id":"63144a8617aac835121369a7","slug":"rishi-kapoor-birth-anniversary-neetu-kapoor-shared-an-unseen-picture-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishi Kapoor Birthday: ऋषि कपूर के बर्थडे पर नीतू कपूर ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, आलिया की मां ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rishi Kapoor Birthday: ऋषि कपूर के बर्थडे पर नीतू कपूर ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, आलिया की मां ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋषि कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। भले ही अभिनेता दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभी भी उनके चाहने वालों में कमी नहीं आई है। आज से दो साल पहले अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे, लेकिन आज भी वह सभी के दिलों में जिंदा हैं। आज ऋषि कपूर के 70वें जन्मदिन के खास मौके पर सभी फैंस और उनके परिवार वाले याद कर रहे हैं। इसी क्रम में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अभिनेता को याद किया है।
2 of 4
नीतू-ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर ने ऋषि जी के साथ तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की बधाई दी है और साथ में हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। इस तस्वीर में ऋषि और नीतू कपूर कलरफुल चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों ट्विनिंग करते भी दिखाई दे रहे हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि ऋषि जी अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
दोनों को चेहरों पर बड़ी सी स्माइल देखने लायक है। वह इन फोटोज में काफी कूल लग रहे हैं। नीतू कपूर की इस फोटो पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का भी कमेंट आया है। इसके अलावा फैशन डिजाइनर अनायता श्रॉफ भी ने हार्ट इमोजी कमेंट किया है। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषि जी के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। नीतू अक्सर ऋषि जी को याद करके भावुक भी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीतू-ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू एकदम अकेली हो गई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। जिससे उबरने के लिए उन्होंने साइकाइट्रिस्ट की सलाह भी ली थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कभी- कभी, खेल-खेल में, दूसरा आदमी, धन दौलत, रफू चक्कर, जिंदा दिल, अमर अकबर एंथनी में साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों लव आज कल (2009), दो दूनी चार (2010) और बेशरम (2013) में साथ में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।