न्यूयॉर्क में अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ कैंसर का इलाज करवा रहे ऋषि कपूर ने 'बॉबी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के हिट होते ही ऋषि का फिल्मी सफर भी चल पड़ा। बाकी एक्टर्स की तरह ऋषि का भी जलवा बॉलीवुड में कम नहीं है। यहां तक 80 से 90 के दशक में उन्हें सबसे ज्यादा फेम हासिल हुआ। ऋषि कपूर का 4 सितंबर को जन्मदिन है। बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला : ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में ऋषि की लाइफ के कई रोचक खुलासे किए गए हैं। मीना अय्यर द्वारा लिखी गई इस बुक में ऋषि ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी बताया है। आइए बात करते हैं उन्हीं में से 5 ऐसे किस्सों की जिसे सुनते ही लोग हैरान रह गए थे।
{"_id":"5d6e0ba18ebc3e012c651864","slug":"rishi-kapoor-birthday-special-5-shocking-confessions-by-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन से जीतने के लिए ऋषि कपूर ने पैसे देकर खरीदा था अवॉर्ड, हैरान कर देंगे ये कुबूलनामे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन से जीतने के लिए ऋषि कपूर ने पैसे देकर खरीदा था अवॉर्ड, हैरान कर देंगे ये कुबूलनामे
Tue, 03 Sep 2019 02:00 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rishi Kapoor
नीतू सिंह ऋषि कपूर का पहला प्यार नहीं थीं
इसी किताब में ऋषि ने बताया है कि नीतू सिंह से पहले वह एक पारसी लड़की यास्मीन मेहता को प्यार करते थे। यास्मीन के बारे में ऋषि ने ज्यादा तो नहीं बताया। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि जब नीतू से उनकी पहली मुलाकात हुई थी, तब वे यास्मीन को डेट कर रहे थे लेकिन बॉबी की सक्सेस के बाद यास्मीन को लगा कि ऋषि 'बॉबी' में उनकी कोस्टार रहीं डिंपल कपाडिया के प्यार में फंस गए हैं तो तो यास्मीन ने गलतफहमी का शिकार होकर ऋषि के प्यार को ही ठुकरा दिया। ऋषि कपूर ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मानीं।

राजेश खन्ना, ऋषि कपूर
- फोटो : social media
जब राजेश खन्ना ने समुद्र में फेंक दी ऋषि कपूर की अंगूठी
अपनी किताब में ऋषि कपूर ने कहा है- जब मैं यास्मीन के साथ रिलेशनशिप में था तब यास्मीन ने मुझे एक रिंग गिफ्ट की थी लेकिन फिल्म बॉबी के दौरान डिंपल ने वो रिंग मुझसे लेकर पहन ली। जब राजेश खन्ना ने डिंपल को प्रपोज किया तो उनसे उस रिंग को समुद्र में फेंकने को कहा। जब डिंपल ने ऐसा किया, तब ही राजेश और उनके बीच कमिटमेंट की शुरुआत हुई लेकिन सच्चाई ये थी कि मैं कभी डिंपल से प्यार नहीं करता था।

अमिताभ, ऋषि कपूर
- फोटो : social media
अमिताभ से थी टक्कर तो ऋषि कपूर ने खरीदा था अवॉर्ड
अपनी ऑटोब्रायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में ऋषि कपूर ने बताया है। मैंने 30 हजार रुपये देकर फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। दरअसल यह बात 1973 की है। उन्होंने इस तरह फिल्म 'बॉबी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उस वक्त 'जंजीर' में बेहतरीन अभियन करने के लिए अमिताभ बच्चन उनके कॉम्पिटीटर थे। ऋषि कपूर बाद में ये भी सोचते थे कि इसी वजह से अभिताभ और उनके रिश्ते ठंडे पड़ गए, क्योंकि अमिताभ को लगता था कि अवॉर्ड वे डिजर्व करते थे। इसी वजह से दोनों के रिश्ते में खटास भी आई थी।

kabhi kabhi
इस वजह से लगभग ठुकरा ही दी थी 'कभी-कभी'
फिल्म 'कभी-कभी' बड़ी हिट साबित हुई थी। ऋषि कपूर इसे लेकर कहते हैं कि उन्होंने इस फिल्म को लगभग ठुकरा ही दिया था क्योंकि फिल्म में नीतू का रोल उनसे ज्यादा दमदार था। ऋषि ने अपनी किताब में बताया है, 'कभी-कभी' का ऑफर शुरुआत में मैंने ठुकरा दिया था। इसकी दो वजह थीं। एक मुझे अमिताभ बच्चन को चुनौती देनी थी। दूसरा मुझे लगता था कि नीतू का रोल मुझसे दमदार था।