फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, बायोग्राफी में किया खुलासा

Mon, 16 Jan 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor book khullam khulla released
ऋषि कपूर

हाल ही में ऋषि कपूर की बायोग्राफी 'खुल्लम-खुल्ला' रिलीज हुई है। इस किताब में ऋषि कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े हर पहलू को खुलकर उजागर किया है। हार्पर कॉलिन्स की ओर से ये किताब रिलीज की गई है। सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट मीना अईयर ने इस बायोग्राफी को लिखा है। किताब में ऋषि ने अपने और दाऊद इब्राहीम को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

देशद्रोही दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, चार घंटे तक हुई थी बातचीत

rishi kapoor book khullam khulla released
ऋषि कपूर

किताब के कुछ अंश टीओआई वेबसाइट में पब्लिश किए गए हैं। वेबसाइट के मुताबिक, ऋषि कपूर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के साथ चाय पी चुके हैं। ये किस्सा तब का है जब मुंबई बम ब्लास्ट की घटना नहीं हुई थी। किताब में लिखा है कि दाऊद से उनकी मुलाकात 1988 में दुबई में हुई थी। 

देशद्रोही दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, चार घंटे तक हुई थी बातचीत

rishi kapoor book khullam khulla released
ऋषि कपूर

उन्होंने साफ किया है दाऊद 1993 बम ब्लास्ट से पहले सिर्फ एक गैंगस्टर के रूप में जाना जाता था। उसे देश के लिए खतरा नहीं माना जाता था। ऋषि ने लिखा, ‘मैं 1988 में आशा भोसले और आरडी बर्मन के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए अपने दोस्त बिट्टू आनंद के साथ दुबई पहुंचा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

देशद्रोही दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, चार घंटे तक हुई थी बातचीत

rishi kapoor book khullam khulla released
ऋषि कपूर
'मैं एयरपोर्ट से निकल रहा था इतने में एक अजनबी मेरे पास आया और मुझे फोन पकड़ाते हुए बोला कि दाऊद साहब बात करेंगे। दाऊद ने मेरा स्वागत किया और कहा कि मुझे किसी भी चीज की जरूरत हो तो मैं बता सकता हूं।' दाऊद के एक साथी ने ऋषि को बताया कि वो उनके साथ एक कप चाय पीना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

देशद्रोही दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, चार घंटे तक हुई थी बातचीत

rishi kapoor book khullam khulla released
ऋषि कपूर

इसके बाद ऋषि ‌लिखते हैं, 'मुझे दाऊद के पास इस तरह ले जाया गया जिससे उन्हें दाऊद के घर की लोकेशन पता ना चल सके। हम वहां पहुंचे तो दाऊद ने कहा कि वह शराब नहीं पीते हैं और ना ही किसी को पिलाते हैं इसलिए उन्हें चाय पर बुलाया गया है।' ऋषि कपूर करीब चार घंटे तक दाऊद के खास मेहमान बने रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed