फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बॉबी' से 'मुल्क' तक, इन फिल्मों में ऋषि कपूर के अभिनय ने जीता था लोगों का दिल

Sat, 02 May 2020 10:38 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Sat, 02 May 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor death know about his best role in film
Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala

ऋषि कपूर जन्मजात अभिनेता थे। कहा जाता है कि अभी उन्होंने चलना शुरू ही किया था कि वो आइने के सामने जाकर तरह तरह की शक्लें बनाया करते थे। कपूर खानदान की महफिलों में ये कहानी अक्सर सुनाई जाती है कि उन्हीं दिनों एक शाम राज कपूर ने अपने बेटे को अपनी व्हिस्की के गिलास से एक सिप शराब पिलाई और ऋषि ने शीशे के सामने जाकर एक शराबी का अभिनय करना शुरू कर दिया था। ऋषि के अभिनय की शुरुआत उनके बचपने से ही हो गई थी। उनके दादा के नाटक 'पठान' में खटिया पर जो बच्चा सोया हुआ दिखाई देता था वो और कोई नहीं ऋषि कपूर थे।

Rishi Kapoor death know about his best role in film
Rishi Kapoor and Dimple Kapadia in film Bobby - फोटो : Social Media

जब वो मुंबई के कैम्पियन स्कूल में पढ़ रहे थे, उनके पिता राज कपूर ने अपनी आत्मकथात्मक फिल्म मेरा नाम जोकर में उन्हें अपने बचपन का रोल दिया। जब ऋषि शूटिंग के लिए स्कूल नहीं जाते थे तो उनके अध्यापकों को ये बात बहुत अखरती। नतीजा ये हुआ कि उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया और राज कपूर को अपने बेटे को दोबारा स्कूल में दाखिल कराने के लिए एड़ी चोटी को जोर लगाना पड़ा। वैसे कपूर खानदान में इस तरह स्कूल छुड़वाकर अभिनय करवाने की पुरानी परंपरा रही है। राज कपूर के भाई शम्मी कपूर ने भी अपनी पढ़ाई छोड़ कर शकुंतला फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी।

Rishi Kapoor death know about his best role in film
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। बाद में उन्होंने अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला में लिखा था, "जब मैं मुंबई लौटा तो मेरे पिता ने उस पुरस्कार के साथ मुझे अपने दादा पृथ्वीराज कपूर के पास भेजा। मेरे दादा ने वो मेडल अपने हाथ में लिया और उनकी आँखें भर आईं। उन्होंने मेरे माथे को चूमा और भरी हुई आवाज में कहा, 'राज ने मेरा कर्जा उतार दिया।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor death know about his best role in film
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media

70 और 80 के दशक से ही चिंटू की इमेज जर्सी पहने, गाना गुनगुनाते, एक हाथ में गिटार और दूसरे हाथ में एक हसीन लड़की लिए कासानोवा की बन गई थी। अपने अभिनय करियर के आखिरी चरण में कहीं जा कर उन्होंने इस इमेज से छुटकारा पाया था और वो अलग-अलग तरह के कई किरदारों में दिखाई पड़े थे। हम-तुम (2004 ) का रूठा हुआ पति हो या फिर स्टूडेंड ऑफ द इयर (2012) का चंचल अध्यापक हो या फिर डी-डे (2013 ) का डॉन या अग्निपथ (2012) का दलाल या फिर कपूर एंड संस (2016) का 90 साल का शरारती बूढ़ा हो, ऋषि कपूर ने विविधता के नए आयाम कायम किए थे।

विज्ञापन
Rishi Kapoor death know about his best role in film
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo

मुल्क फिल्म में उनके एक नेशनलिस्ट मुस्लिम के रोल ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया था। राज कपूर की फिल्म बॉबी में ऋषि को पहली बार राष्ट्रीय पहचान मिली थी। राज कपूर ने इस फिल्म में अपने बेटे को एक ऐसी इमेज में ढाला जिसने कम से कम अगले दो दशकों तक उनका साथ नहीं छोड़ा। राज कपूर की खासियत थी कि वो बदलते हुए वक़्त की माँग को पहचानते थे। बॉबी में उन्होंने ऋषि कपूर को ओवरसाइज्ड सनग्लासेज पहनाए। उनके स्कूटर का हैंडल कुछ ज्यादा ही लंबा था और उसके दोनों तरफ साइड मिरर लगे हुए थे जिसमें उनके बेटे का चेहरा दिखाई दे रहा होता था।वो स्कूटर भारत के बदलते हुए मूल्यों की नुमाइंदगी करता था और ताजगी, ऊर्जा और आधुनिकता का प्रतीक था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed