बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। उनके साथ काम करने वाले हर एक अभिनेता और अभिनेत्रियां उनकी स्मृतियों को साझा कर रहे हैं। ऋषि कपूर ऐसे अभिनेता थे हर दौर की अभिनेत्री के साथ काम किया है। ऋषि कपूर ने शुरुआत सिमी ग्रेवाल के साथ की थी जिसके सालों बाद भी ऋषि कपूर मधुरी दीक्षित और दिव्या भरती जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी नजर आ चुके हैं।
Rishi Kapoor: सिमी ग्रेवाल से माधुरी दीक्षित तक रह चुकी हैं ऋषि की हीरोइन, हर दौर में दिखा जलवा
ऋषि कपूर- सिमी ग्रेवाल
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी यादें ही अब हमारे बीच शेष हैं। ऋषि कपूर के फिल्मी सफर के बारे में बात करें तो उन्होंने सबसे पहले अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से बाल कलाकार के रूप में शुरुआत करने वाले ऋषि कपूर ने सबसे पहले अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के साथ काम किया। सिमी ग्रेवाल के साथ लीड रोल करने के बाद ऋषि कपूर ने कई और अभिनेत्रियों के साथ काम किया।
ऋषि कपूर- डिंपल कपाड़िया
ऋषि कपूर ने अपने पिता का कर्ज चुकाने के लिए फिल्म 'बॉबी' में काम किया था। बॉबी में ऋषि कपूर के अपोजिट अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया थीं। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने उसी दौर की कई हीरोइनों के साथ काम किया।
ऋषि कपूर- जया प्रदा
अभिनेता ऋषि कपूर ने जया प्रदा के साथ बेहतरीन फिल्में की हैं। जिन्हें आज भी याद किया जाता। जया प्रदा के सात भी ऋषि ने कई लीड रोल किए हैं। फिर एक समय ऐसा भी आया जब ऋषि तो फिल्मों में लीड अभिनेता बने लेकिन जया प्रदा उन्ही फिल्मों में भाभी के किरदार में नजर आईं।
ऋषि कपूर- फरहा
इसके कुछ सालों के बाद दौर बदला लेकिन ऋषि कपूर का अंदाज वही था। इस समय में भी अभिनेता ऋषि कपूर ने इस दौर की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार फराह नाज और सोनम के साथ बतौर लीड एक्टर काम किया।
