फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाज के बाद पहली बार ऋषि कपूर ने बताया, कैंसर से कैसी हो गई थी हालत

Wed, 17 Jul 2019 12:34 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor first time talk about his health says I had lost 26 kg
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं । उन्हें कैंसर हुआ था । इलाज के बाद अब वो कैंसर फ्री हो गए हैं । लेकिन अभी भी वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं । फैंस को ऋषि के भारत लौटने का इंतजार है । हाल ही में ऋषि ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैंसर के दौरान उनकी कैसी हालत हो गई थी । 
rishi kapoor first time talk about his health says I had lost 26 kg
Rishi Kapoor, Nita Ambani, Shah rukh Khan, Neetu Kapoor - फोटो : social media
मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में ऋषि ने बताया, 'सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं पूरी तरह से कैंसर मुक्त हूं । मैं कुछ हफ्तों बाद भारत आ जाऊंगा । एक-डेढ साल में मुझे चेकअप कराने आना होगा । जब मैं पहली बार यहां आया था तो सभी मेरे लिए चिंतित थे । मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था तब पता चला कि मुझे कैंसर है । शूटिंग के लिए मुझे अपने बाल सफेद करवाने पड़े थे ।'
rishi kapoor first time talk about his health says I had lost 26 kg
Arjun Kapoor and Malaika Arora meet Rishi Kapoor - फोटो : instagram
'इसके बाद मुझे Sloan Kettering हॉस्पिटल आना पड़ा । मैं अपने डाई बालों के साथ ही यहां आया था । मेरी तस्वीरें देखने के बाद खबर आई कि ऋषि कपूर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और वो न्यूयॉर्क में इलाज करवाने गए हैं । मेरे सफेद बालों को देख लोगों को लगा कि मैं बहुत बीमार हूं और जैसे रातों-रात मेरे बालों में बदलाव आ गया हो ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor first time talk about his health says I had lost 26 kg
rishi kapoor, rahul rawail - फोटो : facebook rahul rawail
'मेरे दोस्त जो मुझसे मिलने आते थे वो फोटो शेयर करते थे । तस्वीरें देख लोग कहते थे कि ऋषि कपूर की क्या हाल हाे गई है । वो कैसे दिखने लगे हैं । हफ्ते दर हफ्ते मेरी तबीयत में सुधार होता गया । चार महीने में मेरा वजन 26 किलो घट गया था । मुझे भूख नहीं लगती थी। अब मेरा वजन 7-8 किलो बढ़ गया है ।'
विज्ञापन
rishi kapoor first time talk about his health says I had lost 26 kg
rishi kapoor
'मैं नहीं चाहता कि मैं बहुत पतला दिखूं । लेकिन मैं पहले जैसा भी नहीं होना चाहता । सब कुछ ठीक करने के लिए भगवान का शुक्रिया । अभी मेरा इलाज चल रहा है । इलाज होने के 6 हफ्ते बाद मैं कहीं घूम सकता हूं, खा सकता हूं, मूवी देख सकता हूं । इसके बाद मेरी जिंदगी नॉर्मल हो जाएगी । मैं अभी भी दिन गिन रहा हूं । मुझे अपने घर की बहुत याद आती है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed