फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द लॉयन किंग' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं शाहरुख की बहन, इस हादसे की वजह से लाइमलाइट से रहती हैं दूर

Wed, 17 Jul 2019 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 17 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan sister shehnaz lalarukh during the lion king screening
shah rukh khan, shehnaz lalarukh - फोटो : social media

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 19 जुलाई को डेब्यू करने वाले हैं। उनके आवाज से सजी फिल्म द लॉयन किंग रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख ने भी अपनी आवाज दी है। बेटे के काम को देखने के लिए शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। 

shah rukh khan sister shehnaz lalarukh during the lion king screening
gauri, aryan, suhana - फोटो : social media

शाहरुख के साथ पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना, अबराम थे। इस दौरान शाहरुख की बहन शहनाज लालारुख खान को भी स्पॉट किया गया। शाहरुख की बहन लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दरअसल, एक हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी, जिसकी वजह से वो कैमरे के सामने कम ही आती हैं। बता दें कि शहनाज, शाहरुख खान के साथ ही रहती हैं।

shah rukh khan sister shehnaz lalarukh during the lion king screening
shah rukh khan with family - फोटो : social media

59 साल की शहनाज, शाहरुख से 6 साल बड़ी हैं। शहनाज अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। लंबे समय तक शहनाज का इलाज चलता रहा। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि 'शहनाज बहुत शांत रहती हैं। वो जैसी भी हैं मुझे पसंद हैं। मेरे पिता का निधन कैंसर से हुआ था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan sister shehnaz lalarukh during the lion king screening
shehnaz lalarukh - फोटो : social media

शाहरुख ने आगे कहा कि 'जब पिता का पार्थिव शरीर घर पर लाया गया तो शहनाज को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था। शहनाज स्कूल से आई और पिता का पार्थिव शरीर देख बेहोश हो गई। शहनाज दो दिन तक बेहोश रही थीं। वो काफी बीमार रहने लगी थी और डिप्रेशन में चली गई।' इलाज के लिए शाहरुख बहन को स्विटजरलैंड भी ले गए थे। शाहरुख ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई और बहन का खूब ख्याल रखने लगे।

विज्ञापन
shah rukh khan sister shehnaz lalarukh during the lion king screening
shehnaz lalarukh - फोटो : file photo

एक सुपरस्टार की बहन होने के बावजूद शहनाज बेहद सादगी से रहती हैं। वो शाहरुख के बच्चों के भी काफी करीब हैं। शहनाज अपने भाई के साथ हर कदम पर खड़ी रहती हैं। वहीं शाहरुख अपनी बड़ी बहन को मां की तरह प्यार करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed