{"_id":"5ccbe1f8bdec22077a426f4c","slug":"rishi-kapoor-first-time-talked-about-cancer-and-health-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 महीने बाद पहली बार कैंसर पर बोले ऋषि कपूर-इलाज के दौरान कैसे-कैसे सहा दर्द?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 महीने बाद पहली बार कैंसर पर बोले ऋषि कपूर-इलाज के दौरान कैसे-कैसे सहा दर्द?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 03 May 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों ऋषि कपूर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई। उनके दोस्त और फिल्ममेकर राहुल रवैल ने बताया कि ऋषि कपूर अब कैंसर से मुक्त हैं। ऐसा पहली बार था जब उनकी बीमारी का खुलासा हुआ। इससे पहले अभी तक ना तो ऋषि कपूर और ना ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने इस बात की कोई जानकारी दी थी।
2 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
अब ऋषि कपूर ने पहली बार अपनी बीमारी पर खुलकर बात की है। डेक्कन क्रॉनिकल के साथ एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कि 'बीमारी के वक्त नीतू मेरे साथ एक चट्टान की तरह सहारा बनी रहीं। मेरे खाने और पीने पर इस तरह ध्यान रखना किसी के लिए बहुत मुश्किल है। मेरे दोनों बच्चे रणबीर और रिद्धिमा हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।'
3 of 5
rishi kapoor
- फोटो : file photo
ऋषि कपूर ने आगे कहा कि 'अमेरिका में मेरा इलाज 1 मई से शुरू हुआ जो 8 महीने तक चला। भगवान दयालु है। अब मैं कैंसर से मुक्त हो चुका हूं। मुझे बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट कराना पड़ेगा, जिसके लिए अभी कम से कम दो महीने और लगेंगे। मेरे ठीक होने के पीछे बड़ी वजह मेरे परिवार का साथ होना है। साथ ही फैंस ने मेरे लिए लगातार दुआएं कीं। मैं सभी को शुक्रिया कहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rishi Kapoor Neetu Kapoor
- फोटो : instagram
ऋषि कपूर कहते हैं कि 'बीमारी से मुझे धैर्य रखने की सीख मिली। यह भगवान का तरीका है कि उसने मुझे इस तरह धैर्य रखना सिखाया। तबीयत में सुधार होना एक धीमी प्रक्रिया है लेकिन इससे आपको जिंदगी भर के लिए सीख मिलती है।'
विज्ञापन
5 of 5
rishi kapoor
- फोटो : file photo
इससे पहले ऋषि कपूर ने सितंबर 2018 में खुद ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वो अमेरिका में इलाज के लिए जा रहे हैं हालांकि उन्होंने बीमारी का खुलासा नहीं किया था। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि 'मैं अमेरिका इलाज कराने जा रहा हूं। इस वजह से मैं काम से कुछ समय के लिए छुट्टी लूंगा। 45 साल तक मैंने फिल्मों में काम किया। आप सबके प्यार और दुआओं के साथ। मैं जल्द लौटूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।