हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने वाले अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने हाल में अपना 67वां जन्मदिन मनाया। ऋषि के बर्थडे पर फिल्मी हस्तियों सहित प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजे। इस मौके को और भी खास बनाने लिए ऋषि न्यूयॉर्क में पत्नी संग डिनर डेट पर गए। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि ऋषि ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए निकाला।
जानें किसने खराब किया ऋषि कपूर के बर्थडे का डिनर? सोशल मीडिया पर ट्वीट कर निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर रेस्टोरेंट की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए ऋषि ने जो कैप्शन लिखा उससे साफ है कि ऋषि को रेस्टोरेंट का ना तो खाना पसंद आया और ना ही उनकी सर्विस। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया- 'नीतू कपूर के साथ जन्मदिन पर Bouluds flagship रेस्टोरेंट में डिनर किया। ये जगह जरूरत से ज्यादा महंगी और लोग घमंडी हैं। मैं यहां किसी को जाने की सलाह नहीं दूंगा।'
Birthday dinner with Neetu at “Daniel” Bouluds flagship restaurant at 65th between Park and Mad.. Disappointed. Highly over rated,over priced and arrogant. Not recommended at all. One kick up their ass and this is a foodie saying so. pic.twitter.com/sgpuhLvw5x
बता दें कि ऋषि कपूर बीते कुछ वक्त से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। लेकिन अब वह कैंसर मुक्त हो चुके हैं और जल्द मुंबई लौट रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि की पत्नी नीतू और प्रशंसक के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस पोस्ट में विरल ने लिखा कि जल्द ही ऋषि कपूर मुंबई आ रहे हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वहीं ऋषि के जन्मदिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने एक कोलाज इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस कोलाज में एक तस्वीर में नन्हें ऋषि कपूर पिता राज कपूर की गोद में खेलते हुए नजर आए तो वहीं बाकी तस्वीरें फिल्म में उनके बदलते लुक की थीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रिद्धिमा ने लिखा था- 'दिल से आपके लिए पापा। मेरी जिंदगी के सबसे अहम व्यक्ति। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
इन तस्वीरों के अलावा रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की कुछ और तस्वीरें भी साझा की थीं। कुछ तस्वीर में ऋषि अपने दामाद और बेटे रणबीर के साथ नजर आए तो वहीं कुछ तस्वीर में वह पत्नी नीतू, बेटी रिद्धिमा और नातिन के साथ। इस कोलाज को भी साझा करते हुए रिद्धिमा ने पिता ऋषि के नाम एक खूबसूरत कैप्शन लिखा था। रिद्धिमा ने लिखा था- 'जन्मदिन मुबारक को पापा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपको पापा बुलाने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती हूं।'
यह भी पढ़ें:- राज कपूर की गोद में खेलते दिखे नन्हें ऋषि, पिता के बर्थडे पर रिद्धिमा ने शेयर की बचपन की तस्वीरें