इस समय बॉलीवुड में दुख का माहौल है। अभिनेता इरफान खान के बाद अब दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का भी निधन हो गया है। ऋषि कपूर ने बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। हिंदी सिनेमा में उनके अभिनय ने खास छाप छोड़ी थी। फिल्मों के अलावा ऋषि कपूर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने के लिए जाने जाते थे।
Rishi Kapoor Death: दुनिया को अलविदा कहने से पहले ऋषि कपूर ने हाथ जोड़कर की थी ये अपील, जानिए क्या था आखिरी ट्वीट
वह हमेशा हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। ऐसे में हम आपको ऋषि कपूर के उस आखिरी ट्वीट के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद खास है। ऋषि कपूर बीते कुछ समय से दुनियाभर में महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस को लेकर ट्विटर पर अपने विचार रखते रहते थे। ऋषि कपूर ने आखिरी ट्वीट दो अप्रैल को किया था। जिसमें उन्होंने बेहद खास मुद्दे को उठाया और लोगों के अपील भी की।
ऋषि कपूर ने अपने आखिरी ट्वीट में कोरोना वायरस पीड़ितों के लिए काम कर रहे डॉक्टरों, नर्स, मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मी के खिलाफ हो रही हिंसा पर दुख जताया और लोगों से ऐसे ना करने की अपील भी की थी। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, था, 'मेरी सभी भाइयों और बहनों से अपील है कि कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या करने जैसे काम ना करें'।
An appeal 🙏 to all brothers and sisters from all social status and faiths. Please don’t resort to violence,stone throwing or lynching. Doctors,Nurses,Medics, Policemen etc..are endangering their lives to save you. We have to win this Coronavirus war together. Please. Jai Hind!🇮🇳
ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा था, 'डॉक्टरों, नर्स, मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मी ये सभी लोग आप सभी को बचाने के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। हम सभी कोरोना वायरस से जंग जीत सकते हैं, जय हिंद'। ऋषि कपूर का ये ट्वीट काफी वायरल हुआ था। उनके तमाम फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर का निधन गुरुवार सुबह हुआ। 67 साल के इस अभिनेता की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सितारों और फैंस के बीच शोक का माहौल है। उनके फैंस और सितारे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पढ़ें: Rishi Kapoor Death: संजू की रिलीज के दौरान ऋषि कपूर ने इसलिए हिंदी पत्रकारों से मांगी थी माफी, पढ़िए ये भावुक संदेश
कमेंट
कमेंट X